तहसील आपके द्वार अभियान के तहत झबरपुर के डॉ. अंबेडकर पार्क में पहुंचे मंत्री अनिल कुमार

Share :

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील के हरिनगर झबरपुर ग्राम में तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता के संबंध में विभागों द्वारा लगाए स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय किसानों से वार्ता करते हुए समस्याओं के संबंध में पूछा। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसडीएम निकिता शर्मा एवं तहसीलदार राधेश्याम समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहें, ताकि लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी हो।

सदर तहसील में आयोजित हुए तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में स्थानीय किसानों एवं ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। एडीएम प्रशासन व उपजिलाधिकारी सदर ने किसानों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराने के साथ जमीनी स्तर से संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र, राजस्व विभाग की ओर से उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला के लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र, कृषि विभाग से ट्रैक्टर की चाबी, थ्रेसर, रोटावेटर, सोलर पंप सहित अन्य कृषि यंत्रों, पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया। तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकारियों ने ग्रामीणों को राजस्व, विकास, कृषि, समाज कल्याण, आपूर्ति, पुलिस, विद्युत, चिकित्सा, पशु पालन, महिला कल्याण विभाग, स्वयं सहायता समूह महिलाओं, बेसिक शिक्षा एवं श्रम विभाग आदि विभाग से सम्बन्धित कैम्पों में जानकारी साझा की।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर लोगों से गौरैया बचाने की अपील करते हुए कहा कि घर के आंगन में घूमने वाली इन गौरैयाओं को पीने का पानी तथा घोंसला अपने घर में उसके लिए अवश्य रखें। उन्होंने अधिकारियों को पात्रों को सरकारी योजनाओं के लाभ दिए जाने के लिए प्रयास करने के साथ लोगों को ऐसे में अनावश्यक तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए सार्थक पहल किए जाने की जरुरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि तहसील आपके द्वार की सार्थकता तब तक सफल नहीं हो सकती, जब तक जिले का प्रत्योक जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्यों व कार्यों के प्रति संवेदनशील नहीं हो जाते। कार्यक्रम संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal