मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की सफलता के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 25, 26 व 27 मार्च को मेला आयोजित किए जाने को लेकर अफसरों के साथ में विचार मंथन किया। इस दौरान सीडीओ संदीप भागिया की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में केंद्र सरकार के 10 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर 25, 26 एवं 27 मार्च को आयोजित तीन दिवसीय मेले की तैयारियों पर अधीनस्थों की जिम्मेदारी तय की गई।
विकास भवन सभागार में संपन्न बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने कहा कि केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने एवं प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर नुमाइश मैदान में मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला आयोजन से पूर्व अपने-अपने विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जो विकास कार्य हुए हों, उनके संबंध में स्टाल लगाने के साथ एलईडी के माध्यम से लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए। सीडीओ ने सेवायोजन अधिकारी को निर्देश दिए कि मेले में रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिनको जो जिम्मेदारियां सौंपी गई वह अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस मेले को सफल बनाएं। साथ ही आयोजित होने वाले उक्त 3 दिवसीय मेले की तैयारियां अच्छे से कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के कार्यक्रम में किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए। इस अवसर पर एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 22






