अपर जिला व सत्र न्यायधीश ने किया संप्रेक्षण गृह व जिला जेल का निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश रितिश सचदेवा ने शुक्रवार को बाल सम्प्रेक्षण गृह एवं जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संप्रेक्षण गृह और जिला कारागार में पाकशाला, अस्पताल, पुरुष एवं किशोर बैरक का निरीक्षण करते हुए यहां बंदियों के हितार्थ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस बीच अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितिश सचदेवा ने शिविर में उपस्थित रहे बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी तथा उन्हें अवगत कराया कि बंदी अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक हों। उन्होंने कैदियों से उनकी समस्याएं सुनने के साथ अवगत कराया कि यदि उन्हें कोई भी कानूनी समस्या हो तो जिला कारागार अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराने या आवेदन देने पर कार्यवाही किये जाने की बात कही। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि जिन बंदियों के मामले ई-जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते हैं, उनकी सूची विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करें जिससे उनके मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके। इस दौरान जिन बंदियों की जमानत याचिका अधीनस्थ न्यायालय द्वारा हो चुकी हो, उन्हें विधिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को द्वितीय शनिवार में दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर के अलावा वाह्य न्यायालय बुढ़ाना, ग्राम न्यायालय जानसठ एवं खतौली के साथ कलेक्ट्रेट मुजफफरनगर में किया जायेगा। जिसमें तमाम आपराधिक, 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal