मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में 15वे वित्त आयोग की बैठक संपन्न हुई, जिसमें नगर विकास के साथ जनपद के सभी 10 निकायों में होने वाले विकास कार्यों के रखे प्रस्तावों पर सहमति बनने के साथ करीब 90 प्रतिशत कार्यों को हरी झंडी मिलने की संभावना हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में जनपद में विकास कार्यों के बूते गंगा बहने के साथ दिशा व दशा में आमूल परिवर्तन दिखाई देगा।
विकास भवन में डीएम उमेश मिश्रा एवं नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के 10 निकायों से जुड़े कुल 287 प्रस्ताव जिनकी लागत 70.69 लाख रुपए होगी, के उक्त प्रस्ताव रखे गए। डीएम उमेश मिश्रा ने सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-निविदा के माध्यम से तमाम कार्यों को समय एवं गुणवत्ता युक्त मानक के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य प्रारंभ होने से पूर्व कार्य शुरू होने के समय तथा कार्य समाप्त होने के बाद के फोटो व कार्यदायी संस्था के नाम सहित रिकॉर्ड में रखा जाए। वहीं जो भी कार्य किए जाएं वह मानक के अनुसार ही होना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने ईओ को अपने-अपने चेयरमैनों के साथ बैठक किए जाने के भी निर्देश दिए। डीएम ने सभी ईओ को निर्देश दिए कि संपत्ति रजिस्टर बनाया जाए तथा उसको अवलोकनार्थ हेतु प्रस्तुत किया जाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, समस्त ईओ पालिका एवं नगर पंचायत एवं चेयरमैन शाहिद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा जन-जागरण अभियान प्रारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा अभियान – 2026” के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद स्तर पर व्यापक जन-जागरण एवं राष्ट्रभक्ति जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देशभक्ति का संदेश पहुँचाना है। यह अभियान प्रदेश मुख्यालय,






