महिला आयोग सदस्य ने महिला अस्पताल का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, जाना सच

Share :

मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश ने बुधवार को लोक निर्माण के डाक बंगले के सभाकक्ष में महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में जनसुनवाई की। इस दौरान उनके समक्ष आए कुल 7 प्रार्थना पत्रों में उनके द्वारा अधिकारियों को उक्त प्रकरणों को समयान्तर्गत निस्तारण करने के निर्देश देते हुए पूर्व में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने महिलाओं के प्रति सरकार की ओर से दी जा रही योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने एवं महिला उत्पीड़न रोके जाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में संपन्न समीक्षा बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय, एसीएमओ डॉ. दिव्या, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी शालू राणा, सीओ नई मंडी रुपाली रॉय, एसपी अपराध संत प्रसाद उपाध्याय, बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार, महिला थाना प्रभारी संगीता चौधरी, महिला थानाध्यक्ष बुढ़ाना सुमन शर्मा, निरीक्षक रेणु सक्सेना, उप निरीक्षक ज्योति, वन स्टॉप सेंटर से पूजा नरूला एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। आयोग सदस्या ने जन सुनवाई के उपरांत जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने वहां भर्ती महिलाओं से उन्हें मिल रही स्वास्थ संबंधी सुविधाओं के विषय में जानकारी ली तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत भर्ती महिलाओं को माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर बधाई दी। जिला अस्पताल के निरीक्षण के समय जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. आभा आत्रेय, अस्पताल प्रबंधक प्रियंका, आहार विशेषज्ञ तनु तथा महिला थाना प्रभारी संगीता चौधरी, बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार, नीना त्यागी एवं महिला चिकित्साल्य का स्टॉफ मौजूद रहा। आयोजन में जिला प्रोबेशन कार्यालय से सचिन कुमार, संजय कुमार, नाथी राम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा जन-जागरण अभियान प्रारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा अभियान – 2026” के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद स्तर पर व्यापक जन-जागरण एवं राष्ट्रभक्ति जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देशभक्ति का संदेश पहुँचाना है। यह अभियान प्रदेश मुख्यालय,

एमजी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की राष्ट्रप्रेम की भावपूर्ण झलक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न देशभक्ति एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इंटर हाउस देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी सुरीली आवाज, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना से सभी का मन मोह लिया। वहीं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने टाउनहाल परिसर

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव ने तिरंगा वितरण कर शिव चौक से राष्ट्रभक्ति का दिया विराट संदेश

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में शिव चौक पर भव्य तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal