जिले में होली के रंगों में रंगा आम-ओ-खास, खूब उड़ाया रंग व अबीर-गुलाल

Share :

मुजफ्फरनगर। देशभर के साथ जिलेभर में होली पर्व पर रंगोत्सव कार्यक्रम नगर मुख्यालय से गांव-देहात तक बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस बीच आम-ओ-खास होली की मस्ती में डूबा दिखाई दिया। नगर मुख्यालय पर जनपद में मंत्री आवास से लेकर डीएम की कोठी तक होली के रंगों से आपसी प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देने की पहल के बीच हर कोई अपनी ही मस्ती में मस्त रहा। इस दौरान जो भी कोई यहां पहुंचा, वो मस्ती के रंगों से रंगीन हो गया। इस कड़ी में पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का आवास हो या सांसद हरेन्द्र मलिक का घर, पूर्व मंत्री संजीव बालियान का गांव हो या शहर की गलियां और चौराहा, हर ओर बस होली के हुरियारों का उत्साह और अपनी ही मस्ती में मस्त युवाओं की टोली दुपहिया और चौपहिया वाहनों के साथ पैदल इधर से उधर, दौड़ लगाते दिखाई दिए। वहीं गली के नुक्कड़ एवं मकानों की छतों पर बच्चों की टोली पानी से लेकर रंग और गुलाल तक एक-दूसरे पर उडेÞलते दिखाई दिए।

गुरूवार को होलिका दहन के बाद शुक्रवार की सुबह जिलेभर में होली का फाग धूमधाम और अपने परम्परागत अंदाज में लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाने के साथ ही मौहब्बत और भाईचारे के रंगों से सराबोर करते हुए मनाया गया। इस दौरान यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के अंकित विहार आवास पर सवेरे से रालोद और भाजपा नेताओं के साथ ही समर्थकों और आमजन के पहुंचने का दौर शुरू हो गया। यहां मंत्री अनिल कुमार ने सभी को रंग गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया और गुजिया खिलाकर बधाई दी। वहीं सांसद हरेन्द्र मलिक के आवास पर होली की धूम रही, यहां पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने अपने पुत्र चरथावल विधायक पंकज मलिक के साथ अपने समर्थकों के बीच में होली का उत्सव मनाया। वहीं पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नई मंडी पटेलनगर स्थित आवास पर भी होली की मस्ती में यहां पहुंचे। लोगों ने पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप व युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा आदि ने पालिका वार्ड सभासदों, व्यापारियों और आम लोगों के साथ मिलकर होली मनाई और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। इतना ही नहीं यहां डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर डांस किया। उधर, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पहले अपने पैतृक गांव कुटबी में ग्रामीणों व परिवार के लोगों के साथ में होली खेली। इसके बाद वो काफिले के साथ क्षेत्र में निकल गए। वहीं डीएम उमेश मिश्रा ने अपने मेरठ रोड स्थित सरकारी आवास पर होली मिलन रंगोत्सव का भव्य आयोजन किया। यहां पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ ही तमाम उद्यमियों, व्यापारियों, समाजसेवियों, राजनीतिक दलों के साथ अन्य संगठनों के जिम्मेदार लोगों ने पहुंच जनपद में होली पर किए गए इंतजामों की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों को बधाई दी और रंग लगाया। डीएम के सरकारी आवास पर इस बार यहां आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए दो बड़े टबों में रंग डालने के साथ डीएम-एसएसपी पानी के पाईप से स्वागत करने को तत्पर दिखाई दिए और हर आने वालों को इन रंगीन टबों में डुबकी लगवाने के बाद रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई देते दिखाई दिया। यहां डीएम-एसएसपी के अलावा एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह समेत जिले के अधिकांंश अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा मीका बिहार में उद्यमी भीम कंसल समेत अन्य लोगों ने होली की शुभकामनाएं देते हुए रंगोत्सव पर्व का आनन्द उठाया। यहां जमकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खेली खेली गई। इसके अलावा शहर में सभी पार्टियों नेताओं, व्यापारी, उद्यमी एवं राजनीतिक दलों एवं व्यापार संगठन के पदाधिकारियों व अन्य कार्यकर्ताओं के आवासों पर भी होली की धूम रही। इस अवसर पर अधिकांश स्थानों पर पहुंचे लोगों को चाट, पकौडी व मिष्ठान आदि का सभी आने वाले लोगों ने लुत्फ उठाया और जमकर होली का आनन्द लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal