मुजफ्फरनगर भाजपा के फिर जिलाध्यक्ष बने डॉ. सुधीर सैनी

Share :

मुजफ्फरनगर। गांधीनगर भाजपा के पार्टी कार्यालय पर रविवार को संगठन के नए जिलाध्यक्ष के रूप में डॉ. सुधीर सैनी के नाम की फिर से घोषणा को लेकर जश्न के माहौल के बीच कहीं खुशी-कहीं गम जैसे हालात देखने को मिले। हालांकि इस बीच पार्टी कार्यालय पर खुलकर तो कोई कुछ कह नहीं पाया, लेकिन दोपहर बाद हाईकमान द्वारा तय किए नाम की घोषणा के बाद भाजपा पार्टी कार्यालय से बाहर निकलते हुए अधिकांश चेहरों की मुस्कान गुम रही। इस दौरान योगी सरकार में वन व पर्यावरण मंत्री केपी मलिक एवं चुनाव अधिकारी पूरण लाल लोधी ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर फिर से यहां पर संगठन के नए जिलाध्यक्ष की कमान डॉ. सुधीर सैनी को सौंपे जाने की विधिवत घोषणा की। डॉ. सुधीर सैनी के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई बांटी। हालांकि शीर्ष नेतृत्व की घोषणा के बाद अन्य दावेदारों और उनके समर्थकों में इस बीच मायूसी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश के चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय के निर्देशन में यूपी सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्री केपी मलिक को जनपद मुजफ्फरनगर में भाजपा के जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने का दायित्व हाईकमान ने सौंपा। रविवार दोपहर मंत्री केपी मलिक ने जिला चुनाव अधिकारी पूरण चंद लोधी व भाजपा जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने उनका इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प गुच्छ देते हुए स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वागत सत्कार के बाद मुख्यालय से शुरू कार्यक्रम के बीच करीब तीन बजे के बाद जिलाध्यक्ष पद पर नाम का ऐलान किया गया। यूपी में पहली बार इसके लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने आॅनलाइन तकनीक का प्रयोग किया और शीर्ष नेतृत्व के निर्णय की जानकारी व्हाटसएप के जरिये जनपद में नामित किये गये नेता को मोबाइल फोन पर भेजी गई। मंत्री केपी मलिक व चुनाव अधिकारी पूरण लाल लोधी ने नए जिलाध्यक्ष के रूप में डॉ. सुधीर सैनी के नाम की घोषणा की, तो पूरा सभागार जिन्दाबाद के नारों से गूंज उठा। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर मुख्य रूप से नगर विधायक एवं योगी सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिला को-आॅपरेटिव बैंक चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, बिक्रम सैनी, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, परमेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, देवव्रत त्यागी, दल सिंह वर्मा, राजीव गर्ग, डॉ. पुरुषोत्तम, बिजेन्द्र पाल, विजय सैनी, श्याम सिंह सैनी, पवन दाबड़ा, पवन अरोरा, शरद शर्मा, दीपक मित्तल, राजू अहलावत, हरीश अहलावत, पंकज माहेश्वरी, अनिल सिंह प्रमुख, प्रमुख अरविन्द त्यागी, प्रमुख अक्षय सिंह पुण्डीर, गौरव पंवार, सभासद राजीव शर्मा, अमित पटपटिया, बॉबी सिंह, जगदीश पांचाल, प्रमोद मित्तल, श्रीमोहन तायल, अभिषेक गुर्जर, राजकुमार सिद्धार्थ, दीपक कुमार, राहुल गोयल, रोहिल वाल्मीकि, मनोज कश्यप, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, गीता जैन, सुनीता शर्मा, सुषमा पुंडीर, अंजू शर्मा, आशु गुप्ता, संजय गर्ग, महेन्द्र आचार्य, अक्षय शर्मा, शिल्पीराज शर्मा, कन्हैया शर्मा, गौरव मुंडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई