ग्राम टन्ढेड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया दुल्हैंडी पर्व

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र के संवेदनशील गांव टन्ढेड़ा में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुल्हैंडी का जुलुस बड़े धूमधाम के बीच निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की दशकों पुÞरानी परम्पराओं के बीच सुबह पितृ पूजन एवं अन्य पूजन के बाद ढोल एवं मंजीरों के साथ बड़े उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। गांव में निकाले गए दुल्हैंडी जुलूस में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की खातिर अर्द्धसैनिक बलों के साथ स्थानीय पुलिस तैनात रही।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेड़ा में दुल्हैंडी का जुलूस बड़े हर्षोल्लास के साथ पारम्परिक रूप से निकाला गया। जुलूस में ढोल की थाप पर ग्रामीणों ने पारम्परिक लोक नृत्य किया तथा घोड़ों का सुन्दर नृत्य भी किया गया। जुलूस गांव स्थित शिव मंदिर से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ गांव के बीच में स्थित कुएं पर पहुंचा, जहां पर ग्रामीणों द्वारा कुआं पूजन के उपरांत वहां ढोल कंपीटिशन में प्रतिभाग किया। गांव में निकाला गया तिल्हेंडी का जुलूस विभिन्न टोलियों के अपने गंतव्य की ओर निकल जाने के बाद में समाप्त हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने खुशी मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दी। गांव में पूर्व की हुई घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इस बार विशेष प्रबन्ध किये गये। इस दौरान धर्मेन्द्र प्रधान, सलेक चन्द शर्मा, योगेश शर्मा, अनुज शर्मा, बिजेन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, मांगेराम शर्मा, योगेश शर्मा, मुकेश, टीनू शर्मा, विनोद कुमार, दीपक एड, सतवीर, पवन कुमार, बालिस्टर गुर्जर, चौधरी उग्रसेन, राजकुमार, जगपाल, यशपाल, ब्रह्मपाल, ग्राम प्रधान खुर्रम, अजीज, राजेश कर्णवाल समेत आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसके साथ गांव खाईखेडा में निकाले दुल्हैंडी जुलूस में भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया। क्षेत्र में निकाले गए जुलूसों के दौरान इस बीच सुरक्षा व्यवस्था में सीओ जानसठ यतेंद्र नागर, थाना प्रभारी जय सिंह भाटी सहित कई थानों की पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स मौजूद रही। वहीं क्षेत्र के गांव खुजेड़ा और ढांसरी में भी दुल्हैंडी के जुलूसों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal