मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के सभासद एवं भाजपा नेता मनोज वर्मा की माता जी का गुरूवार सवेरे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलने पर पालिका में शोक छा गया। जानकारी मिलने पर पंचमुखी स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया और लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक जताया। उनके आवास से अंतिम यात्रा शाम चार बजे शहर श्मशान घाट नदी रोड के लिए रवाना हुई, जहां गमगीन माहौल में उनहें अंतिम विदाई दी गई। वहीं नगर पालिका में भी दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देते हुए शोक अवकाश घोषित कर दिया गया।
नगरपालिका परिषद् के वार्ड 49 से सभासद भाजपा नेता मनोज वर्मा की 80 वर्षीय माता शांति देवी जी का गुरूवार की सुबह निधन हो जाने की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि दिवंगत शांति देवी कुछ समय से बीमार चल रही थी। गुरूवार को सवेरे अचानक जब वे होलिका पूजन के लिए जा रही थी, तभी उनकी तबियत बिगड़ी और घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सभासद विकल्प जैन, राजीव शर्मा, शौकत अंसारी, प्रशांत गौतम, रविकांत शर्मा काका, हनी पाल, विजय चिंटू, नौशाद खां, शहजाद चीकू, इरशाद हकीम, अन्नू कुरैशी, बबीता वर्मा, बिजेन्द्र पाल आदि समेत नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी सभासद मनोज वर्मा के आवास पर पहुंचे। वहीं पालिका में शोक सभा के उपरांत अवकाश घोषित कर दिया। शाम चार बजे शांति देवी का अंतिम संस्कार काली नदी स्थित शहर श्मशान घाट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में वार्ड एवं नगर के लोगों ने पहुंच उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 23






