होली से पूर्व चेयरपर्सन ने दी विकास की सौगात, 15वें वित्त के कार्य शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन ने होली पर्व से पूर्व ही शहरवासियों को विकास की सौगात देने का काम किया। 15वें वित्त आयोग की धनराशि से स्वीकृत कार्यों में से करीब 10 करोड़ की लागत के 35 निर्माण कार्यों का शुभारंभ करते हुए उन्होंने ठेकेदारों से समय से कार्य पूर्ण करते हुए जनता को समर्पित करने के निर्देशों के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व मानकों पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। निर्माण विभाग को शेष कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराने के आदेश दिए।
बता दें कि नगरपालिका परिषद् के निर्माण विभाग में 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत पूर्व में 57 निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली थी और टैण्डर भी आमंत्रित किये गये थे, लेकिन इनमें से 22 टैण्डर निरस्त हो जाने के कारण निर्माण कार्यों को शुरू होने में भी कई सवाल खड़े होने लगे थे। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शेष 35 निर्माण कार्यों को जल्द शुरू कराये जाने के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिये थे। इस पर विभागीय स्तर पर कार्यआदेश जारी कर दिये गये और अब होली से पूर्व इन 35 कार्यों को वार्डों में कार्य स्थल पर तेजी के साथ कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। शहर के वार्ड 26, जाट कॉलोनी और मंत्री योगराज वाली सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है तो अन्य क्षेत्रों में भी कार्य प्रारम्भ हो गये हैं। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शहर में पास किये गये निर्माण कार्यों को हम तेजी से शुरू कराने के लिए कृतसंकल्प हैं। 15वें वित्त में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से 35 निर्माण कार्य शुरू कराये जा चुके हैं। शेष कार्यों के टैण्डर जल्द कराकर उनको प्रारम्भ कराने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिये गये हैं, ताकि जनता को जल्द से जल्द लाभ दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal