सड़कों पर उतरे शिवसैनिक, किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Share :

जिले का नाम लक्ष्मीनगर किए जाने की मांग का किया समर्थन
मुजफ्फरनगर। शिवसैनिकों ने एक बार फिर ललित मोहन शर्मा के तीन दशक पुराने आंदोलन को नई धार देने का काम किया, जिसे लेकर विधानसभा में भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल ने भी आवाज बुलंद करते हुए मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर करने की मांग अपनी ही सरकार से की।
शिवसेना के वेस्ट यूपी प्रमुख के मार्गदर्शन में गुरूवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल व महानगर प्रमुख देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर किये जाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिवसेना मंडल प्रमुख शरद कपूर ने कहा कि एमएलसी मोहित बेनीवाल द्वारा सदन में मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर किए जाने का प्रस्ताव रखने से शिवसेना की तीन दशक पुरानी मांग को बल मिला है। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में शिवसेना ने मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग को लेकर तत्कालीन जिला प्रमुख मोहनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में मुहिम शुरू की थी तभी से शिवसेना के द्वारा मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग को लेकर समय समय पर धरने प्रदर्शन के जरिए मुहिम को निरंतर चलाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज रखा, तब भी शिवसेना और क्रांति सेना के द्वारा मुख्यमंत्री से मांग करते हुए मांग पत्र सौंपा था। इस दौरान मुख्य रूप से मुकेश त्यागी, संजीव वर्मा, राजन वर्मा, आदित्य कश्यप, उज्जवल पंडित, ललित रुहेला, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, बादल ठाकुर, विनीत वर्मा, नरेन्द्र शर्मा, रोहित धीमान समेत बड़ी संख्या में शि सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई