भोपा रोड पर संचालित नकली फर्टिलाइजर फैक्ट्री पर मुकदमा

Share :

एडीएम न्यायिक के नेतृत्व में मारा छापा, दो गिरफ्तार
टीम ने तीन कीटनाशी व एक उवर्रक का नमूना किया जब्त
मुजफ्फरनगर। जिले में किसानों को और बेहतर कीटनाशक, पेस्टीसाइड एवं बीज-खाद उपलब्ध कराने को प्रयासरत अधिकारियों की टीम लगातार छापेमारी करने के साथ दोषियों पर कार्यवाही करने में जुटी है। वहीं नकली दवाओं एवं अन्य शिकायतों पर विभागीय टीम सक्रियता के साथ कार्यरत है। कृषि विभाग की ओर से की जा रही इस कार्यवाही में क्षेत्र में हड़कंप सा मचा है।
बुधवार को इस कड़ी में डीएम उमेश मिश्रा को मिली शिकायत के आधार पर भोपा रोड पर लंबे समय से संचालित फर्टिलाइजर की उक्त फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। डीएम के निर्देश पर हाल में यहां आए एडीएम न्यायिक संजय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम ने भोपा रोड के ग्राम कासमपुरा में स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम के निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में कीटनाशी एवं उवर्रक का निर्माण कार्य संचालित होते हुए पाया गया। टीम ने यहां पर निर्मित कीटनाशी के तीन एवं उवर्रक का एम नमूना जब्त करते हुए जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया। साथ ही बिना लाइसेंस के संचालित हो रही फैक्ट्री को अन्य सामग्री के साथ सील कर दिया गया। कृषि विभाग के तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में की गई इस कार्यवाही से क्षेत्र में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। विभागीय टीम ने इस दौरान मौके पर पकड़े गए अमित कुमार एवं सतेन्द्र कुमार को पुलिस की अभिरक्षा में देते हुए भोपा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही कर दी है। बुधवार को भोपा रोड पर सील की गई फैक्ट्री कार्यवाही में उप निदेशक कृषि संतोष कुमार, नायब तहसीलदार विपिन कुमार, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र सिंह, कीटनाशी निरीक्षक आनन्दवीर सिंह एवं पटल लिपिक देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal