गणपति धाम में 5 दिन होगा श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव

Share :

10 मार्च को शिवचौक से शुरू होगी बाबा की निशान यात्रा
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी नई मंडी श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष अशोक गर्ग एवं प्रमुख उद्यमी भीम कंसल ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि अगले 5 दिनों तक श्री गणपति-खाटू श्याम मंदिर परिसर में बाबा का गुणगान किए जाने के साथ भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं दस मार्च को शिव चौक से बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके अलावा मंदिर में आयोजित भजन संध्या में पूनम दीदी बाबा का गुणगान करेंगी।
श्री गणपति-खाटू श्याम मंदिर से जुड़े उद्यमी भीम कंसल ने बताया कि 07 मार्च की सायं 7 बजे चंग धमाल (केसर चन्दन होली) मंदिर प्रांगण में आयोजित की जायेगी, जिसमें मुख्य भजन गायक महेश परमार जयपुर वालों के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को सायं 7 बजे श्याम नाम की मेहन्दी मंदिर प्रांगण में और 9 मार्च को निशान वितरण सायं 6 बजे मन्दिर प्रांगण में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 मार्च सुबह 9 बजे एकादशी निशान यात्रा शिवचौक से शुरू होगी। बाबा की यह निशान यात्रा नगर के हृदय स्थल शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, मदन स्वीट्स, भोपा पुल, गऊशाला रोड, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार, स्वीट्स कॉर्नर के बराबर से डाकखाना रोड होते हुए मन्दिर परिसर में सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को सायं 7 बजे से एकादशी संकीर्तन मंगला आरती तक बाबा का गुणगान होगा, जिसमें ब्रजरस अनुरागी साध्वी पूर्णिमा पूनम दीदी श्रीधाम वृन्दावन बरसाना से यहां पर पधारेंगी एवं स्थानीय भजन गायकों द्वारा बाबा को रिझाया जायेगा। इसके अलावा 11 मार्च को रात्रि में 7 बजे से बधाई उत्सव मन्दिर प्रांगण एवं उसके बाद द्वादशी भंडारे के साथ उत्सव का समापन होगा। इस दौरान मुख्य रूप से अनिल गोयल, जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोम प्रकाश कुच्छल, अंबरीश सिंघल, बिजेन्द्र रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल, नवनीत गुप्ता, रजत गोयल, विवेक गर्ग, नवीन अग्रवाल, रजत राठी, अंकित अग्रवाल, शशांक राणा, पक्ष गर्ग, तुषार गर्ग, राघव मुकुंद गर्ग, अतुल अरोरा, राहुल श्याम प्रेमी, शुभम तायल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई