सफाई के दौरान बुलडोजर की चपेट में आई ई-रिक्शा
हादसे के बाद दोषी बुलडोजर चालक पुलिस पकड़ से दूर
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर के मौ. रामलीला टिल्ला निवासी धर्मपाल प्रजापति (62) की मेरठ में रेलवे रोड पर हादसे में मौत हो गई। उक्त व्यक्ति की मेरठ रेलवे रोड पर स्थित बोर्ड के बुलडोजर द्वारा साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान बुलडोजर के पंजे के नीचे एक ई-रिक्शा दब गई, जिससे ई-रिक्शा में उस वक्त सवार व्यक्ति एवं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास खड़े लोगों ने बुलडोजर का पंजा उठवाकर उसके नीचे दबे ई-रिक्शा चालक व सवारी को बामुश्किल बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को मेरठ प्यारेलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल ई-रिक्शा में सवार रामुपरी निवासी धर्मपाल के फेफड़े फट जाने के कारण डाक्टरों ने मेरठ मेडिकल के लिए उसे रैफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल धर्मपाल प्रजापति की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी बुलडोजर चालक का सुराग अभी तक नहीं लगा सकी। घायल धर्मपाल मेरठ मेडिकल कॉलेज से अपनी पत्नी महेन्द्री की दवाई लेने के बाद मुजफ्फरनगर वापस आने के लिए मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे, जैसे ही ई-रिक्शा रेलवे रोड पर छावनी क्षेत्र में कैंट बोर्ड का बुलडोजर सड़क पर सफाई कर रहा था। इस दौरान बुलडोजर पीछे हटाते समय ई-रिक्शा बुलडोजर के पंजे के नीचे दब गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बुलडोजर का पंजा ऊपर उठवाकर ई-रिक्शा चालक लक्खीपुरा निवासी इकरामुद्दीन व मुजफ्फरनगर के मौ. रामलीला टिल्ला निवासी धर्मपाल को निकालकर प्यारेलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। धर्मपाल की हालत गंभीर होने के कारण मेरठ मेडिकल रैफर कर दिया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






