जनपद में कुष्ठ रोगी सर्वे में सामने आए 55 नए रोगी

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की पहल पर जनपद में बीते एक मार्च से जनपद में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए अभियान चला रही है। जनपद में शुरू इस अभियान के बीच टीमों ने तीन दिन के इस अभियान में 55 नए कुष्ठ रोगियों की पहचान की है। हालांकि अभी विभागीय अधिकारियों ने लक्षणों के आधार पर मरीजों को संदिग्ध मानते हुए उनकी मॉनिटरिंग करने के साथ कुष्ठ रोग का परीक्षण शुरू करने के लिए टीम बनाई है। जनपद में उक्त अभियान 18 मार्च तक चलेगा, जिसके तहत जनपद में अन्य संदिग्ध कुष्ठ रोगी निकलने की भी संभावना है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से मुजफ्फरनगर जनपद में कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए अभियान शुरू किया है। जनपद में 14 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2936 टीमों का गठन किया है, जिसके तहत आशाएं घर-घर जाकर लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। इस दौरान गठित टीम घर-घर कुष्ठ की पहचान के लिए इससे जुड़े मरीजों में लक्षणों की खोज कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन में ऐसे रोगियों में सफेद दाग, अन्य प्रकार के ऐसे निशान जो बढ़ते जा रहे हैं आदि के आधार पर नए कुष्ठ रोगियों की सूची में शामिल कर रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में कुष्ठ रोगियों की तलाश के लिए बीते एक मार्च से शुरू अभियान 12 मार्च तक चलेगा और उसके बाद होली के अवकाश के बाद फिर 17 व 18 मार्च को चलने वाले अभियान में सभी संदिग्ध मरीजों की पहचान करने के साथ जिला कुष्ठ अधिकारी इन्हें इलाज के लिए बुलाएंगे और यहां पूर्ण परीक्षण के बाद अंत में कुष्ठ रोगी घोषित करेंगे। जनपद में तीन दिन में अभी तक टीमों ने एक लाख से ज्यादा लोगों के सर्वे का कार्य पूरा किया है, जिसमें 55 संदिग्ध कुष्ठ रोगी सामने आए हैं, जिनका चैकअप स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कुष्ठ रोगी खोज अभियान में कुछ आंकड़ा नए रोगियों का निकल कर सामने आया है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी के निर्देशन में इन कुष्ठ रोगिजों को निश्चित समय अवधि में इलाज कराने के बाद ठीक होते हैं। अभी मुजफ्फरनगर में ऐसे 45 कुष्ठ रोगियों का इलाज चल रहा है। यदि इस वर्ष नए मरीज सामने आते है तो उन्हें भी इसमें शामिल किया जाएगा।

इन्होंने कहा-
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि जनपद में 14 दिन तक कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हमारी टीमें घर-घर पहुंचकर ऐसे रोगियों का सर्वे कर रही है। बीते तीन दिनों के सर्वे में 55 रोगी सामने आए हैं, जिनमें लक्षण दिखाई दिए है। पूर्ण जांच के बाद इन्हें कुष्ठ रोगी घोषित करेंगे। अभी यह संदिग्ध कुष्ठ रोगी की श्रेणी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई