जांच में पेस्टीसाइड के नमूने फेल, रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी

Share :

तीन दुकानों के पांच नमूने फेल होने से मचा हड़कंप
किसान सेवा सेंटर बिलासपुर, नेशनल सीड स्टोर कोर्ट रोड व पुरकाजी का नमूना फेल
मुजफ्फरनगर। किसानों से यूरिया, डीएपी अथवा पेस्टीसाइड की बिक्री के नाम पर ओवर रेटिंग या टेगिंग न हो इसके लिए जिलेभर में टीम गठित करते हुए छापेमारी किए जाने के मामले प्रकाश में आते रहते हैं, लेकिन बहुतायत में देखने में आता है कि अमुक छापेमारी में किस प्रतिष्ठान अथवा कंपनी के नमूने फेल हुए या नहीं इसका बामुश्किल पता चलता है। टीम दुकानों पर छापेमारी करने के साथ संदिग्ध स्थिति में नमूने भरने के अलावा मामूली खामियां मिलने पर नोटिस जारी किए जाने और अनियमितता बरतने पर ऐसी दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए जाते हैं। छापेमारी के बीच गठित टीम दुकानों पर रेट लिस्ट, टैगिंग, ओवररेटिंग और स्टॉक रजिस्टर आदि की जांच करती है।
डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर कृषि विभाग की तीन टीमों ने बीते माह बुढ़ाना, खतौली और सदर क्षेत्र में पेस्टीसाइड की करीब चार दर्जन दुकानों पर छापेमारी करते हुए एक दर्जन से अधिक नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं। वहीं अनियमितता पाए जाने पर जिले में पेस्टीसाइड की आठ दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। फरवरी माह में ऐसे ही कृषि विभाग की टीमों द्वारा पेस्टीसाइड की दुकानों पर की गई छापेमारी के दौरान इन टीमों द्वारा कीटनाशक दवाई के करीब 20 नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे थे। अब प्रयोगशाला से इन सभी कीटनाशी दवाई की रिपोर्ट कृषि विभाग को प्राप्त हो गई है। जांच रिपोर्ट आने पर पांच नमूने अधोमानक पाए गए है।

इन्होंने कहा-
कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार ने बताया कि बिलासपुर ग्राम में स्थित किसान सेवा सेंटर, कचहरी रोड पर स्थित नेशनल सीड स्टोर के अलावा पुरकाजी कस्बे में स्थित मिगलानी बीज स्टोर से नमूने लिए गए थे। इन प्राप्त जांच रिपोर्ट में क्लोरो प्लस साइपर कीटनाशक के दो नमूने, क्लारा इंट्रा निलिक्रेल अर्थात कोरोजन, बाईपेंथलिन तथा टू-फोर-डी कीटनाशक का एक-एक नमूना फेल हुआ है। उन्होंने बताया कि टू-फोर-डी खरपतवार नाशी है, जबकि अन्य दवाएं कीटनाशी हैं। उन्होंने बताया कि पांच नमूने फेल होने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके बाद कोर्ट में वाद दायर कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई