फर्जी हस्ताक्षर मामले में ईओ ने दिखाई गंभीरता, मांगा जवाब

Share :

मुजफ्फरनगर। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन की जांच में मुख्य सफाई निरीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर मामले में ईओ ने गंभीरता दिखाते हुए पटल लिपिक को नोटिस जारी करते हुए लापरवाही में जवाब तलब किया है, वहीं जांच कमेटी में सदस्य के रूप में मुख्य सफाई निरीक्षक को अपने दायित्व निभाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने इस मामले में जांच करने की बात कही है।
पालिका में अक्टूबर में एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के जन्म के लिए शपथ पत्र के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। इसके लिए नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट से आवेदन पत्र को जांच के लिए पालिका के जन्म मृत्यु विभाग में भेजा था। जांच करते हुए यह आवेदन वापस भेज दिया, लेकिन इसमें कुछ खामी रह जाने पर मजिस्ट्रेट कोर्ट से इसको दोबारा भेजते हुए रिपोर्ट मांगी गई। 4 दिन पूर्व यह आवेदन पुन: परीक्षण के लिए जांच कमेटी सदस्य मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार के सामने रखा गया तो वो पूर्व जांच पर अपने फर्जी हस्ताक्षर देख, हतप्रभ रह गये। उन्होंने ईओ प्रज्ञा सिंह से शिकायत करते हुए जांच का कार्य करने से इंकार कर दिया। इसके लिए ईओ ने उनसे मामले में रिपोर्ट तलब की थी। मुख्य सफाई निरीक्षक ने ईओ को अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराते हुए जन्म मृत्यु के शपथ पत्र वाले प्रकरणों में हो रही जांच में अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर किये जाने का उल्लेख करते हुए इसे गंभीर बताने के साथ जांच कार्य करने से इंकार कर दिया है।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि फर्जी हस्ताक्षर मामले में मुख्य सफाई निरीक्षक का प्रत्यावेदन मिला है, जिसमें उन्होंने जन्म मृत्यु शपथ पत्र व्यवस्था में आवेदन पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर रिपोर्ट अग्रसारित करने के आरोप लगाये हैं। इसे लेकर जांच करा रहे हैं, इसी कड़ी में आज पटल लिपिक नितिन कुमार को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह एक गंभीर प्रकरण है। ऐसे किसी कृत्य में दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। इसके साथ मुख्य सफाई निरीक्षक को गंभीरता के साथ जन्म मृत्यु शपथ पत्र के आवेदनों पर जांच कमेटी के सदस्य के रूप में जांच कार्य करते रहने के निर्देश दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal