डीएम ने लगाई फटकार, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भ के निस्तारण पर जोर

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तय समय सीमा में जांच करने के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्रों पर जांच अधिकारी द्वारा की गई जांच व कार्यवाही की स्थिति का अवलोकन करते हुए कहा कि इन शिकायतकर्ता द्वारा उच्चाधिकारी एवं अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्रों को समयान्तर्गत प्रेषित (प्राप्त किन्तु अनमार्क संदर्भों की श्रेणी) किया जा रहा है किन्तु कतिपय जांच अधिकारी द्वारा उक्त संदर्भों को नियत समय दो दिनों के बाद कार्यालय स्तर पर लंबित न कर संदर्भों के निस्तारण नियत तिथि 30 दिवस से ठीक पहले किया जा रहा है तथा अन्य विभाग से संबंधित प्रकरण में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को वापस किये जा रहे है, जिससे निस्तारण गुणवत्ता प्रभावित हो रही है साथ ही ऐसा करने से जनपद तहसील की रैंक प्रभावित होती ही है। ऐसे प्रकरणों को मुख्यमंत्री जी कार्यालय द्वारा असंतोषजनक फीडबैक/सी-श्रेणी प्रदान की जाती है, जिससे प्रदेश स्तर पर जनपद की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव प्रड़ता है जो उचित नहीं है। उन्होंने निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक संदर्भ की नियत समय सीमावधि (अधिकतम 02 दिवस) के भीतर अनिवार्य रूप से जांच कर प्रकरण सम्बन्धित अधिकारी को जांच/नियमानुसार कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जाये साथ ही अन्य विभाग से संबंधित प्रकरणों को उसी दिन वापस कर दिया जाये। उन्होंने अधीनस्थों को स्पष्ट किया कि अधोहस्ताक्षरी द्वारा किसी कार्य दिवस में पोर्टल कर अवलोकन कर रैंडमली इन शिकायती प्रार्थना पत्रों की स्थिति की जांच की जायेगी। विपरीत स्थिति पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी को दोषी मानते हुए उनके विरूद्ध एकपक्षीय रूप से दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी, जिसका उत्तरदायित्व सम्बन्धित अधिकारी का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal