जन्म-मृत्यु में फर्जी साइन से बखेड़ा, चीफ ने किए हाथ खड़े

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के जन्म-मुत्यु पटल पर जांच रिपोर्ट फर्जी तैयार कर अधिकारियों की आंखों में धूल झौंकने का काम थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से एक जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन को पुन: परीक्षण के लिए वापस भेज दिया। इसमें ईओ द्वारा गठित समिति सदस्य के जांच रिपोर्ट पर फर्जी हस्ताक्षर किये गये थे। मामले में शिकायत मिलने पर ईओ ने जहां रिपोर्ट तलब करते हुए संबंधित लिपिक से पूछताछ की, वहीं सीएसआई ने जांच रिपोर्ट कमेटी से खुद को हटाने का आग्रह करते हुए रिपोर्ट की तस्दीक करने से इंकार कर दिया।
नगरपालिका परिषद् स्वास्थ्य विभाग के जन्म-मृत्यु पटल पर फर्जीवाडेÞ का खेल बेखौफ होकर खेला जा रहा है। इसमें कई बार विवाद सामने आये, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने से फर्जीवाड़े में शामिल कर्मचारियों के हौंसले बढ़ने लगे हैं। ताजा प्रकरण में जन्म प्रमाण पत्र के लिए किए एक आवेदन पर लगाई गई रिपोर्ट की तस्दीक के लिए जांच कमेटी के एक सदस्य के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए, जिसका खुलासा होने पर पालिका में हलचल है। बताया गया कि एक साल से पूर्व जन्म- मृत्यु प्रकरणों में शासन द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार शपथ पत्र के आधार पर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन करने के बाद पालिका प्रशासन द्वारा जांच कराई जाती है, इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा आवेदन को स्वीकार-अस्वीकार किया जाता है। इसमें पूर्व में नगर स्वास्थ्य अधिकारी व दूसरे अधिकारी ही जांच रिपोर्ट भेजते रहे हैं, लेकिन पूर्व में हुए एक प्रकरण के बाद नगर मजिस्ट्रेट ने ईओ के स्तर से ही जांच रिपोर्ट प्रेषित करने की व्यवस्था कराई थी। इसमें ईओ ने आवेदनों की जांच के लिए सीएसआई योेगेश कुमार व एसआई प्लाक्षा मैनवाल की दो सदस्यीय समिति बना दी थी। संबंधित लिपिक के बाद जांच कमेटी की तस्दीक हो जाने पर ईओ द्वारा अपने हस्ताक्षर से आवेदन जांच रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसमें जांच रिपोर्ट पर सीएआई योगेश कुमार के फर्जी हस्ताक्षर कर रिपोर्ट भेजने का भंड़ाफोड़ हुआ है। अक्टूबर माह में एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन किया। इसमें जांच के बाद रिपोर्ट अग्रसारित कर दी। अब तीन दिन पूर्व यह आवेदन कुछ भूल सुधार के लिए पालिका को वापस करते हुए दोबारा रिपोर्ट मांगी गई, तो पता चला कि जांच रिपोर्ट में सीएसआई योगेश कुमार के फर्जी हस्ताक्षर किये गये थे। यह देखकर सीएआई ने पत्रावली ईओ के समक्ष पेश कर शिकायत की, तो बखेड़ा खड़ा हो गया। सीएसआई का दावा है कि जांच रिपोर्ट पर उनके फर्जी हस्ताक्षर हैं, ऐसे में न जाने कितनी रिपोर्ट पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर दिये हैं। उन्होंने ईओ से इसकी जांच कराने का आग्रह किया और ऐसी स्थिति में जांच रिपोर्ट का सत्यापन करने से इंकार कर दिया है।
इन्होंने कहा-
नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप का कहना है कि जन्म-मृत्यु से सम्बंधित एक साल पुराने प्रकरणों के आवेदनों की जांच की जिम्मेदारी ईओ की तय की गई है और उनके द्वारा अग्रसारित रिपोर्ट के आधार पर हम निर्णय ले रहे हैं। फर्जी साइन वाला प्रकरण संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो हम गंभीरता से कदम उठायेंगे और ईओ से भी रिपोर्ट मांगी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई