झांसी रानी पार्क का सौन्दर्यकरण कराने की तैयारी में जुटी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, बदली जायेगी प्रतिमा

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा इसी वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों के लिए प्राप्त धनराशि से शहर को नई और बड़ी सौगात देने के लिए कमर कसी जा रही है। इसी कड़ी में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा शहर के सबसे प्राचीन पार्क झांसी की रानी पार्क का सौन्दर्यकरण और कायाकल्प करने की भी तैयारी पालिका प्रशासन ने की है। यहां पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप झांसी की रानी महान विरांगना लक्ष्मीबाई की पुरानी प्रतिमा को हटाने के साथ ही कई नये कार्य कराने जा रहे हैं। जल्द ही शहर इस पार्क के आकर्षण से प्रभावित होगा और यहां पर रानी लक्ष्मीबाई की नई प्रतिमा भी देखेगा। इसके लिए निर्माण विभाग ने डीएम की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है।


नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन कम्पनी बाग के कायाकल्प के बाद अब अपना दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट झांसी रानी पार्क के सौन्दर्यकरण के रूप में लेकर आई है। इस प्रोजेक्ट के सहारे अंग्रेजों को अपने जौहर से पछाड़ने वाली वीरांगना झांसी राज्य की महारानी लक्ष्मीबाई की शहादत को नमन करते हुए उनके स्मारक को वर्षों से बनी दयनीय स्थिति से उबारते हुए एक आकर्षक पार्क के रूप में बदलने की योजना पर पालिका प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्र में अंग्रेज अफसरों के द्वारा विकसित और स्थापित किये गये कम्पनी बाग के बाद टाउनहाल के समक्ष झांसी रानी स्मारक ही पुराने पार्क के रूप में लोगों को आकर्षित करता रहा है, लेकिन पिछले कई वर्षों से इसकी देखरेख नहीं होने के कारण यह दयनीय स्थिति में है। स्मारक का फाउंडेशन टूटा पड़ा और यहां पर लगाई गई कई छोटी प्रतिमाएं भी गायब हो चुकी हैं। इस पार्क के सौन्दर्यकरण के लिए पूर्व में यूं तो कई बार प्रयास हुए और कार्य भी कराया गया, लेकिन इस बार चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इस स्मारक का पूरी तरह से कायाकल्प करने की तैयारी कर ली है।
पालिका के निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पालिकाध्यक्ष के निर्देशानुसार झांसी रानी स्मारक पार्क का कायाकल्प करने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए प्राइवेट आर्किटेक्ट से प्रोजेक्ट डिजाइन बनवाया गया है। इसमें रानी झांसी लक्ष्मीबाई की पुरानी प्रतिमा को हटवाकर नई प्रतिमा लगाई जायेगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से आगामी दिनों में शहर में कुड़ बड़े काम कराये जाने की योजना है। इसी कड़ी में हमने रानी झांसी लक्ष्मीबाई स्मारक पार्क के सौन्दर्यकरण की कार्ययोजना भी बनाई है। 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव निर्माण विभाग के माध्यम से तैयार कराया गया है। इसमें नई प्रतिमा लगाये जाने के साथ ही यहां पर लाइटिंग फाउंटेन, बाउंड्री वॉल, बागवानी, झूले और व्यायाम संसाधन लगाने का काम किया जायेगा। इस प्रस्ताव को जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष जल्द रखा जायेगा। स्वीकृति मिली तो बदहाल झांसी की रानी पार्क की सूरत-ए-हाल भी बदलेगी और यह शहर का एक आकर्षक एवं आदर्श पार्क बनेगा। हमें उम्मीद है कि जिलाधिकारी झांसी रानी पार्क के कायाकल्प के इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान करेंगे। इसी प्रकार भविष्य में दूसरे पार्क और चौराहों का भी सौन्दर्यकरण करने का काम किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई