बोल बम के जयघोष के बीच भक्तिमय होने लगा शहर

Share :

मुजफ्फरनगर। बोल-बम, बम-बम के जयघोष के जनपद का नेशनल हाईवे और अन्य संपर्क मार्ग अब पूरी तरह इन दिनों भगवा रंग में रंगने लगा है। देवभूमि हरिद्वार से मां गंगा का पवित्र जल लेकर जनपद से होकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले तमाम कांवड़िए इस बीच जोश और उत्साह के बीच आस्था के महाकुंभ में बाबा की कृपा पाने को भक्ति भाव के साथ गुजर रहे हैं। इन शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से नगर में प्रवेश करते हुए शिव चौक से होकर गुजरने की खातिर जोश में रहता है। शिवचौक पर बाबा की परिक्रमा करने के बाद आगे गंतव्य की ओर बढ़ता है। इस बीच नगर में आकर्षक झांकी से सुसज्जित कांवड़ भी अब लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। उधर, नगर सीमा में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न कांवड़ यात्रा को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कच्ची सड़क मदीना चौक से मीनाक्षी चौक तक वन-वे मार्ग करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर अगले तीन दिनों तक ई-रिक्शा का संचालन पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है।
आगामी बुधवार को देशभर के साथ जनपद में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर नगर के हृदयस्थल शिवचौक पर भक्तों के जलाभिषेक किए जाने के मद्देनजर जिला प्रशासन के साथ श्री शिवमूर्ति संचालन मंडल भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक के लिए इस बीच हरिद्वारधाम से गंगाजल लेकर आने का क्रम शुरू हो गए हैं। शिवचौक के अलावा इन्हीं व्यवस्थाओं के बीच कांवड़िये देहरादून-दिल्ली हाईवे और गंग नहर पटरी से अपने गंतव्य को निकल रहे हैं। इन दिनों कांवड़ मार्ग बम-बम भोले, जय शिव शंकर के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है। कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा जहां रूट डायवर्जन किया गया है। इसके साथ कांवड़ियों को मार्ग में कोई परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारी क्षेत्र में पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पैदल कांवड़ियों का जत्था बम-बम भोले के जयघोष करते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहा हैं। जनपद से गुजरने वाले इन शिवभक्त कावड़ियों द्वारा शिव चौक की परिक्रमा करने के बाद यहां से शामली रोड, बुढ़ाना रोड, भोपा रोड, जानसठ रोड और मेरठ रोड की ओर अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ सुरक्षा एवं किसी भी अनहोनी की आशंकाओं के बीच अधिकारी हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा जनपद में निर्विघ्न संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई