भारत देश को विकसित बनाने का बजट: जसवंत सैनी

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का वर्तमान बजट देश को विकसित भारत बनाने का बजट है। इस बजट से देश वर्ष 2029 तक दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। इस बार के बजट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की करीब 25 करोड़ जनता को गरीबी के दलदल से बाहर निकालने का काम किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के बजट में विकसित होने का संकल्प रखा है, जिसमें प्रधानमंत्री की मंशा है कि विश्व की हर टेबल पर भारत के किसानों के उत्पाद हों। हमने ना सिर्फ किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प लिया है, बल्कि देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में प्रावधान किए हैं। वहीं स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में राशि का आवंटन किया गया है। इसके अलावा शहर से लेकर गांव तक के चहुंमुखी विकास की योजनाओं की घोषणा बजट में की गई है।
संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी रविवार को गांधीनगर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर वर्तमान बजट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में देशभर से अब तक 61 करोड़ से अधिक लोगों ने आस्था की त्रिवेणी में डुबकी लगाई है। यह प्रदेश में कानून के राज की गारंटी है। उन्होंने कहा कि किसानों को भले ही गन्ना मूल्य वृद्धि मामले में मायूसी हाथ लगी हो, लेकिन योगी सरकार में समय से गन्ने का भुगतान कराने के साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं धरातल पर गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में बकाया गन्ने का भुगतान लेने के लिए आंदोलन को विवश होना पड़ता था, यह बात लोगों को पूरी तरह से स्मरण होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए हर जिले में पांच हजार उद्योगों की स्थापना करने के साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार, जीरो टारलेंस भ्रष्टाचार, भारत को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए कृत संकल्प हैं। वेस्ट यूपी समेत जनपद से निकलने वाले एक्सप्रेस वे से क्षेत्र की तरक्की के द्वार खोले जाने की उम्मीद जगी है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, शरद शर्मा, डॉ. पुरुषोत्तम गौतम एवं पवन अरोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal