पटेलनगर जैन मंदिर में मना वार्षिकोत्सव, पालिका चेयरपर्सन ने चढ़ाया श्रीफल

Share :

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के मौ. पटेलनगर स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर का रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान श्रीजी महावीर को श्रीफल भेंट करते हुए पूजा अर्चना की। उन्होंने जैन समाज के लोगों को वार्षिक उत्सव की बधाई भी दी।

मुनीम कॉलोनी के पटेलनगर स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर समिति की ओर से रविवार को मंदिर श्री का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां पहुंचे अतिथियों का मंदिर समिति पदाधिकारियों ने पटका, माला पहनाने के साथ ही तिलक करते हुए स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न धार्मिक क्रियाओं को पूर्ण कराया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप भी वार्ड सभासद सीमा जैन एवं युवा भाजपा नेता विकल्प जैन के साथ श्री मंदिर में पहुंची। यहां पदाधिकारियों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने सभासद सीमा जैन और अन्य श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री को श्रीफल भेंट करते हुए सभी की सुख समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की और जैन समाज को मंदिर के इस उत्सव के लिए बधाई भी दी। इस दौरान मुख्य रूप से चन्द्रमोहन जैन, हंस कुमार जैन, जितेन्द्र जैन टोनी, सतीश जैन, रवि जैन, अशोक जैन, विरेन्द्र जैन, सुरेश जैन सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर से भगवान श्रीजी की भव्य रथयात्रा प्रारंभ हुई, जो नई मंडी क्षेत्र में विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई। बैंडबाजों एवं श्रीजी रथ पर सवार होकर भक्ति भाव के साथ में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने इस दौरान रथयात्रा में शामिल होते हुए धर्म लाभ उठाया। विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी रथयात्रा देर सायं वापस मंदिर परिसर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जैन समाज के महिला और पुरुष तथा बच्चे झूमते नाचते हुए भगवान महावीर की महिमा का गुणगान करते नजर आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal