महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर सड़कों पर उतरे अफसर

Share :

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद की सीमा से गुजरने वाले तमाम शिवभक्त कांवड़ियों के आवागमन को सुलभ करने एवं शिव मंदिरों में जलाभिषेक की व्यवस्थाओं को परखने के लिए शुक्रवार को एडीएम प्रशासन व एसपी सिटी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को लेकर कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण के लिए निकले। वहीं नगर के हृदयस्थल शिव चौक पर पहुंचकर जलाभिषेक की आगामी व्यवस्थाओं को भी जाना। वहीं इसके लिए शनिवार में अफसरों की बैठक बुलाई है।
शरद माह की महाशिवरात्रि पर शिवभक्त कांवड़ियों के नगर आवागमन को लेकर अफसरों ने सड़क पर उतर व्यावस्थाओं को परखने के साथ जरुरी निर्देश दिए। आगामी 25 फरवरी में रात्रि से जलाभिषेक और पूजन प्रारंभ होने के साथ ही 26 फरवरी को शिव भक्तों का पूरा सैलाब नगरीय क्षेत्र में शिवचौक पर उमड़ा नजर आयेगा। इस दौरान मुजफ्फरनगर से होकर गुजरने वाले इन हजारों शिवभक्तों का रेला गुजरता है। इन्हीं तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह व एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत समेत अन्य अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। उन्होंने शिव चौक पहुंचकर वहां पर जलाभिषेक की व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान वो बझेड़ी फाटक तक भी पहुंचे। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने बताया कि महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ में गंगा जल लेकर चलते हैं। हरिद्वार के बाद यात्रा में पहला पड़ाव मुजफ्फरनगर जिले में ही पड़ता है। यहां से ही कांवड़ियां अलग-अलग दिशा में निकलते हैं। हरिद्वार से चलने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। कांवड़ मार्ग पर जहां सड़क खराब है, उसको दुरुस्त कराने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये, तो वहीं मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने के लिए कहा गया। इसके लिए मजिस्ट्रेट ड्यूूटी लगा दी है। शनिवार को इस संबंध में बैठक बुलाई गई है। जिलेभर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक की खातिर विशेष सुरक्षा व व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई