मुजफ्फरनगर। लखदातार दिवाने समिति की ओर से श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के भव्य कार्यक्रम श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की धूम रही। इस दौरान नई मंडी श्री रामलीला भवन में बाबा का गुणगान सुश्री उमा लहरी जयपुर एवं बंटू भैय्या नजफगढ़ द्वारा किया। सुरेश गुप्ता पहाड़गंज वालों का इस दौरान विशेष सानिध्य व आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
श्रीरामलीला भवन, नई मण्डी, निकट कोतवाली में आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा का भव्य दरबार लगाया। लखदातार दिवाने समिति की ओर से आयोजित श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के भव्य कार्यक्रम में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव श्याम प्रोडक्शन और उमा लहरी के यूट्यूब चैनल पर भी लाईव हुआ। बाबा की भव्य श्याम रसोई में आये हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वयं श्याम प्रभु (खाटू वाले) रहे और श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार, छप्पन भोग का विशेष भोग लगाया गया और कलकत्ता के फूलों द्वारा बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया, जो कि अद्वितीय एवं दर्शनीय रहा। कार्यक्रम में आये हुये सभी भक्तों ने पूरी श्रद्धाभाव के साथ कीर्तन का आनन्द लिया। इस दौरान संपन्न कार्यक्रम में समिति की ओर से पदाधिकारी कमल सिंघल, सौरभ बंसल, आशीष जैन, विपिन गुप्ता, अनुज सिंघल, राजीव जैन, नितिन सिंघल, पुनीत गुप्ता, गौरव गौतम, ईशान गर्ग, मोहित सिंघल, अंकुर सिंघल, शिवम शर्मा, अभय सिंघल, अर्चित सिंघल, आशु सिंघल, अभिषेक अग्रवाल, अंश मित्तल, अमन गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, अमित कुमार अग्रवाल, अंशुल मित्तल, अभय गर्ग आदि काफी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






