ओटीएस में 115 करोड़ की पावर कारपोरेशन ने की वसूली

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की पहल पर राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शुरू की एकमुश्त समाधान योजना राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के बकाए बिजली बिलों में राहत भरी हुई साबित हुई। योजना के तहत उन विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ हुआ, जिनके पुराने बकाया बिल अधिक हो चुके थे। योजना को 15 दिसंबर से तीन चरणों में संचालित किया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को मिला। यूपी एकमुश्त समाधान योजना के तहत राज्य के विद्युत बिल बकायादारों को एकमुश्त बिल के भुगतान के साथ उनको किश्तों में धनराशि जमा करने का अवसर भी मिला।
एकमुश्त समाधान योजना के तहत जनपद में करीब 1.30 लाख उपभोक्ताओं ने करीब 115 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि पावर कारपोरेशन के कोष में जमा कराई है। ओटीएस योजना में सरकार द्वारा आगामी 28 फरवरी तक की समय वृद्धि की गई है। करीब 3.55 लाख उपभोक्ताओं पर करीब 395 करोड़ रुपए का बकाया बना हुआ है। इससे बड़े बकायेदारों को लाभ पहुंचे और राजस्व की वसूली में वृद्धि हो, इस भावना से पावर कारपोरेशन द्वारा ओटीएस योजना शुरू की गई है। ओटीएस योजना 15 दिसम्बर से शुरू है, जिसके समय में वृद्धि करते हुए 28 फरवरी को रात्रि 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। जनपद में करीब 4.85 लाख उपभोक्ताओं पर 510 करोड़ रुपए बकाया है। इन उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के तहत लाभ दिया जाना था, लेकिन इनमें से केवल 1.30 लाख उपभोक्ताओं ने ओटीएस का लाभ उठाते हुए करीब 115 करोड़ से अधिक रुपए जमा कराए है। अब करीब 3.55 लाख उपभोक्ताओं पर करीब 395 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया शेष रह गया है।

इन्होंने कहा-
मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि ओटीएस योजना के समय में वृद्धि करते हुए इसे 28 फरवरी तक बढ़ाया गया है। जिले में 1.30 लाख उपभोक्ताओं ने 115 करोड़ से अधिक धनराशि जमा कराई है। शेष 3.55 लाख उपभोक्ताओं से अभी करीब 395 करोड़ रुपए जमा कराए जाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई