कूड़ा बना परेशानी का सबब, बढ़ी अफसरों की चिंता

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में प्रतिदिन निकल रहा करीब 300 मीट्रिक टन कूड़ा नगर पालिका प्रशासन के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद बीते कई माह से बंद पड़े हुए एटूजेड प्लांट के रास्ते में नगर पालिका प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में पूरे शहर का कूड़ा डाले जाने को लेकर एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। नगर क्षेत्र में अब तक चली आ रही वैकल्पिक व्यवस्था भी विरोध के चलते बंद हो गई है। अब पालिका और एमआईटूसी कम्पनी के अधिकारी इस ज्वलंत समस्या को लेकर हलकान हंै।
नगर पालिका प्रशासन से हुए अनुबंध के तहत एमआईटूसी कंपनी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य बीते एक वर्ष से किसी तरह से करने के साथ डलावघरों से भी कूड़ा उठाया जा रहा है। शहर से निकल रहे प्रतिदिन के करीब 300 मीट्रिक टन कूड़े को मौहल्ला किदवईनगर स्थित एटूजेड प्लांट पर पहुंचाया जा रहा था। बीते कई माह से उक्त प्लांट के रास्ते पर सीसी रोड और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। इस कार्य को लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है, लेकिन यह कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। जिसके कारण प्लांट पर कूड़ा लाने का रास्ता बंद पड़ा है। ऐसे में कम्पनी द्वारा कूड़ा डालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। शामली रोड पर स्थित काली नदी के पास एक खेत में मालिक की सहमति पर कूड़ा डालने को लेकर अब यहां विरोध होने लगा है। ऐसे में यह वैकल्पिक व्यवस्था भी बंद हो गई है। ऐसे में कम्पनी और नगर पालिका के अधिकारी काफी परेशान है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार का कहना है कि अभी कोई व्यवस्था नहीं बन पायी है। व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई