हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी निर्देश शाह के पिता इंद्रमोहन शाह का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस और वन विभाग में शोक की लहर है। वन विभाग में रेंजर पद से सेवानिवृत्त हुए 75 वर्षीय स्व.इंद्रमोहन शाह को स्वास्थ्य संबंध परेशानी के चलते जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। मंगलवार को कनखल शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अंतिम दर्शन कर स्व.इंद्रमोहन शाह को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेस क्लब महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, एसआई विक्रम बिष्ट, एसआई राहुल थापा, सौरभ, हरिसिंह रावत, प्रेमचंद शर्मा, ज्ञान सिंह, रविंद्र, राजवीर सिंह, केएन तिवारी, बीएस तोमर, डीपी वर्मा, अनिल, सूरज रावत, जितिन पाल, एएसआई रंजीत बिष्ट, मनोहर, सौरभ, रविकांत बेलवाल, तनवीर अली, एमएस नवाज, अमरीश कुमार, शिवा अग्रवाल, बुरहान अली, सुब्हान अली, लव शर्मा, सचिन अग्रवाल, तरूण अग्रवाल सहित तमाम ईष्ट मित्रों ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






