श्री श्याम गुणगान महोत्सव में हुई बाबा के भजनों की अमृतमयी वर्षा

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा श्याम भक्तों के लिए आयोजित भव्य ‘श्री श्याम गुणगान महोत्सव’ बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वसुंधरा रेजिडेंसी के निदेशक अमित चौधरी द्वारा ज्योति प्रज्वलन करके किया गया। इस आध्यात्मिक अवसर पर श्रीधाम वृन्दावन से पधारे गुरुवर नंद किशोर जी शर्मा (श्री नंदू जी महाराज) ने भजनों की ऐसी अमृत वर्षा की कि पूरा माहौल श्याममयी हो गया। पूरे 10 वर्षों के पश्चात मुजफ्फरनगर की पावन धरा पर पधारे नंदू जी महाराज ने “भर दे रे श्याम, झोली भर दे” जैसे भजनों के माध्यम से प्रभु का गुणगान किया। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर के साथ अपने पुराने प्रेम को साझा करते हुए समिति द्वारा किए गए इस भव्य आयोजन की अत्यंत सराहना की और सभी भक्तों को शुभकामनाएं दीं।
भजन संध्या में बाहर से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें मध्य प्रदेश से आमंत्रित गायिका अधिष्ठा अनुष्का ने अपनी मधुर आवाज और भजनों के भावों से बाबा को रिझाया। मुजफ्फरनगर के स्थानीय गायक मयंक धीमान ने अपनी प्रस्तुति दी। दिल्ली से आए शिवम इंटरनेशनल म्यूजिकल ग्रुप ने भी शानदार संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। इस भजन संध्या में शहर भर के साथ-साथ आसपास के कस्बों और जिलों से आए श्याम प्रेमियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ वसुंधरा रेजिडेंसी के अमित चौधरी द्वारा ज्योति प्रज्वलन करके किया गया।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ममता अग्रवाल, गणपति खाटू श्याम मंदिर के अमरीश सिंघल, स्वस्तिक इंजीनियर्स के संजीव कमल और व्यापारी नेता संजय मित्तल ने भी उत्सव में शामिल होकर सभी को शुभकामनाएं दीं। समिति के संरक्षक राजीव गोयल, समाजसेवी भीमसेन कंसल और प्रधान अमित गुप्ता ने सभी को महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस आयोजन को सफल बनाने में अमित गोयल, ललित बंसल, विवेक अग्रवाल, नवीन गर्ग, अमित गोयल (मोंटू), शशांक राणा, प्रियंक गर्ग, जेपी गोयल, अनिल गोयल, अमरीश सिंघल, विकास अग्रवाल कन्नू, अशोक मालपानी, लोकेश गोयल, सुनीत मित्तल, गौरव गर्ग, गौरव जिंदल, अंकित अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, पराग अग्रवाल, अतुल गोयल, मुकेश गर्ग, रजत गोयल और अग्रिम सिंघल समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही।

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का

नशा तस्करी में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal