टैक्स समिति ने सुनी पालिका मार्किट व्यापारियों की आपत्ति

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की शहरी क्षेत्र में स्थित 17 मार्किट की 509 दुकानों के किरायेदार व्यापारियों और 173 क्वार्टरों में निवास करने वाले किरायेदारों पर अब नया किराया और प्रीमियम निर्धारण करते हुए वर्षों से लंबित मामलों का निस्तारण करने को लाई नियमावली को लागू कराने के लिए गठित टैक्स समिति ने आपत्तियों पर सुनवाई शुरू कर दी। सोमवार को पहली बैठक में व्यापारी पालिका के टैक्स विभाग द्वारा नई नियमावली में लाये गये कई प्रस्तावों का विरोध करते हुए अपनी असहमति व्यक्त की गई। मार्किट व्यापारियों की आपत्तियों व सुझावों पर सुनवाई के लिए अब समिति ने अगली तारीख 19 फरवरी तय की है।
नगर पालिका प्रशासन की मार्किट के किरायेदार व्यापारियों के साथ ही उनके क्वार्टरों में रह रहे परिवारों के किराया व नामांतरण से जुड़े मामले दशकों से लंबित हैं। कुछ मामलों में तो नगरपालिका को कोर्ट की कार्यवाही का सामना करना पड़ रहा है। बीते बोर्ड में समस्या का हल तलाशने के प्रयास किए गए, लेकिन विरोध के कारण वे अधर में लटक गए। अब चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका की आय को बढ़ाने और व्यापारी हितों को देखते हुए इन प्रकरणों के निस्तारण को नई नियमावली से समाधान की पहल की। पालिका की अक्टूबर 2024 को सम्पन्न हुई बोर्ड बैठक में टैक्स विभाग द्वारा प्रस्ताव सं. 402 के अंतर्गत उक्त नियमावली को लागू करने की सहमति प्राप्त की। इस नई नियमावली में नगरपालिका की संपत्तियों में अवैध किरायेदारों का विनियमितीकरण करने के लिए नामांतरण शुल्क के साथ किराये में एक सितम्बर 1977 को जारी शासनादेश को आधार बनाते हुए 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव है। इसके तहत किराएदारों से आपत्ति मांगी गई। इन्हीं आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टैक्स समिति का गठन किया, जिसमें सभासद राजीव शर्मा, देवेश कौशिक और बबीता वर्मा के साथ कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव को शामिल किया गया।
सोमवार को नई नियमावली पर गठित समिति ने बैठक करते हुए आपत्तियों पर सुनवाई की और सुझाव मांगे। इस दौरान नगर पालिका मार्किट के व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए इसमें शामिल कई प्रस्तावों का विरोध दर्ज कराया। बैठक में नामांतरण, शिकमी किरायेदारी, वारिसान मामले एवं अन्य बिन्दुओं पर किराये में सर्किल रेट के अनुसार 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को खारिज करते हुए मांग की है कि यह बढ़ोतरी 25 फीसदी होनी चाहिए। इसके साथ उन्होंने वारिसान वाले प्रकरणों में किराया वृद्धि के प्रस्ताव खारिज कर, बिना वृद्धि प्रकरणों का निपटारा करने, बघरा तांगा स्टैंड मार्किट को बाजार में दर्ज न करते हुए मौ. कुंदनपुरा में दर्ज करते हुए आवासीय सर्किल रेट मानने की मांग को रखा। बैठक में इस दौरान आपत्ति और सुझाव दर्ज कराने वाले व्यापारियों में शिशुकांत गर्ग एडवोकेट, भानुप्रताप, प्रवीण जैन चीनू, किरण पाल, संदीप कुमार, प्रतीक, प्रदीप, पंकज वाधवा, दीपक कुमार, राम नारंग, संजय नारंग, मौ. मजहर, वीरेन्द्र अरोरा, राजीव अरोरा, विजय तनेजा, जसप्रीत सिंह आदि शामिल रहे।

इन्होंने कहा-
कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि टैक्स कमेटी ने शासनादेश की व्यवस्था के विपक्ष में व्यापारियों से तथ्यात्मक साक्ष्य व आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए कहा है। उन्होंने जो सुझाव व आपत्ति दर्ज कराई हैं, उस पर विचार करने के लिए कमेटी ने 19 फरवरी को फिर से सुनवाई आयोजित की है। इसके बाद 20 फरवरी को अंतिम सुनवाई होगी और कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई