सीएम डैशबोर्ड पर जनपद का गिरा ग्राफ, आई 56वीं रैंक

Share :

मुजफ्फरनगर। सीएम डैशबोर्ड पर तमाम प्रयासों के बावजूद मुजफ्फरनगर जनपद की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी लखनऊ में सीएम डैशबोर्ड की संपन्न हुई जनवरी माह की समीक्षा में जिले की प्रदेश में 56वीं रैंक ही आयी है। इस बार अफसरों द्वारा विभिन्न कार्यों में बड़ी लापरवाही बरती है, जिसके कारण जनपद टॉपटेन की सूची से बाहर हो गया। वहीं रेवेन्यू में 50वीं और डेवलपमेंट में 53वीं रैंकिंग आयी है। इससे पूर्व बीते वर्ष अक्टूबर माह में जनपद मुजफ्फरनगर प्रदेश में 7वें स्थान पर रहा था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से यूपी में अनुश्रवण के लिए एक केन्द्रीयकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया। इस पोर्टल को सीएम डैशबोर्ड नाम दिया गया। सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं इन विभाग की योजना-परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग तय की जा रही है। संबंधित विभाग द्वारा इस पोर्टल पर अपने आंकड़े भरे जाते हैं, इसमें सीएम डैशबोर्ड करीब 60 मापदंडों पर आधारित है। इसमें विकास और राजस्व के आंकडे भी दिए जाते है। प्रदेश में विभिन्न विभागों की सेवाओं, योजनाओं आदि को आॅनलाइन इंटीग्रेट करते हुए मुख्यमंत्री के अवलोकनार्थ तैयार किया जाता है। सीएम डैशबोर्ड की हर माह समीक्षा की जाती है। दिसम्बर माह की समीक्षा में मुजफ्फरनगर पूरे प्रदेश में 51वें स्थान पर आया था, लेकिन जनवरी माह की हुई समीक्षा में जनपद की उत्तर प्रदेश में 56वीं रैंक आयी है। लखनऊ में डैशबोर्ड की समीक्षा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना, कृषि कार्य, स्ट्रीट लाइट, ग्राम उन्नति योजना, पीएम पोषण योजना, दिव्यांगजन पेंशन योजना में आधार फिडिंग, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना और प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना विकास कार्य, मनरेगा और राजस्व आदि की समीक्षा हुई है।
बता दें, सीएम डॅशबोर्ड को लेकर सितम्बर-अक्टूबर 2024 में जनपद मुजफ्फरनगर की स्थिति काफी अच्छी रही थी। इन दोनों माह में जनपद टॉपटेन की सूची में रहा। सितम्बर माह में जिले की प्रदेश में 5वीं रैंक आयी थी। वहीं रेवेन्यू में 6वीं और विकास में 17वीं रैंकिंग आई थी। जबकि अक्टूबर माह में 7वीं रैंक आयी थी।

इन्होंने कहा-
डीएसटीओ ज्योति प्रजापति ने बताया कि लखनऊ स्तर पर सीएम डैशबोर्ड को लेकर जनवरी माह की समीक्षा हुई है, जिसमें जनपद 56वें स्थान पर आया है। रेवेन्यू में 59वीं और डेवलपमेंट में 53वीं रैंक जिले की आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई