नगर क्षेत्र में जाम से लोग हुए बेहाल, रेंगने को विवश हुए वाहन

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में बेतरतीब वाहनों के आवागमन और जिले के जिम्मेदार अफसरों की उपेक्षा के चलते यातायात व्यवस्था लंबे समय से बेपटरी होती दिख रही है। बुधवार को ऐसे हालातों के बीच नगर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर जाम से लोग कराह उठे, जब नगर में संत रविदास जी जयंती पर शोभायात्रा भ्रमण पर थी। हालांकि जिला पुलिस और प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के तमाम इंतजाम किए जाने का दावा किया, लेकिन मुख्य बाजारों और तमाम चौराहों के साथ उससे सटी सभी गलियों में वाहनों की लंबी कतार लग जाने से जाम लग गया, जिसमें अपने वाहनों को निकालने की जल्दी में हर ओर जाम के झाम से लोग कराह उठे। नगरीय क्षेत्र में जाम की स्थिति सुधारने की खातिर शिवचौक पर एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के उतरने एवं घंटों की मशक्कत के बाद शोभायात्रा निकल जाने के बाद राहत मिली।
नगरीय क्षेत्र में जाम का झाम एक बड़ी समस्या बन चुकी है, जिसमें सुधार की कोई योजना तमाम विरोध और धरना प्रदर्शन के बाद अफसरों की सोच के अभाव में दम तोड़ती दिखाई दे रही है। कहना गलत न होगा कि नगरीय क्षेत्र में जाम का बड़ा कारण स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी के समय में बदलाव के अभाव और मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर खड़े बेतरतीब वाहनों के साथ बिना पंजीकरण चल रही ई-रिक्शाओं को माना जा सकता है। उक्त ई-रिक्शाओं के कारण सर्वाधिक जाम लगा रहता है, जो बड़ी समस्या बन चुकी है। इन ई-रिक्शाओं का रूट तय न होने के साथ सड़क पर एकाएक कहीं भी सवारी को देखकर रोक देने और मुख्य बाजारों में बिना सवारी के इधर से उधर धूमने को भी माना जा सकता है। जिला प्रशासन पूर्व में ई-रिक्शाओं के संचालन को लेकर तमाम दावे तो कर चुका है, लेकिन सोच के अभाव में रूट तय किए जाने के साथ बिना पंजीकरण संचालित हो रही ई-रिक्शाओं पर अंकुश न लगाए जाने को बड़ा कारण कहा जा सकता है। ऐसे ही हालातों में बुधवार को नगर क्षेत्र जाम के झाम से कराह उठा और घंटों तक बीमार, बच्चे और महिलाओं को इस जाम से जूझना पड़ा। नगर में हर ओर लगे जाम को खुलवाने के लिए हालांकि यातायात पुलिस ने अस्पताल तिराहे के साथ झांसी की रानी, हनुमान मंदिर शिवचौक की ओर जाने वाले वाहनों को रोकने की पहल की, लेकिन संपर्क मार्गों से निकले वाहनों के साथ एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में मुख्य बाजारों से गली-मौहल्लों में हर ओर जाम की स्थिति बन गई, जिसको खुलवाने के लिए पुलिस प्रगशासन को घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी, तब कहीं जाकर जाम के झाम से लोगों को मुक्ति मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई