कंपनी हड़ताल में कर्मियों ने तोड़ी गाड़ियां, 13 पर गिरी गाज

Share :

मुजफ्फरनगर। शहरी सफाई व्यवस्था के लिए अनुबंध के आधार पर नगर पालिका के साथ कार्यरत कंपनी में कर्मियों ने आर्थिक समस्याओं को लेकर हड़ताल कर दी। इसके विरुद्ध एक हफ्ते से जारी हड़ताल में बात इतनी बिगड़ी कि कर्मियों ने प्रदर्शन के बीच कंपनी के कूड़ा वाहनों का चक्का जाम कर दिया और दूसरे लोगों से वाहन चलवाने का प्रयास करने पर कर्मचारियों ने कुछ वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। कंपनी ने हड़ताल खुलवाने के बाद अब तोड़फोड़ और हड़ताल करवाने के आरोप में 13 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है, जिससे कर्मियों में फिर रोष व्याप्त है।
नगरपालिका ने शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डलावघरों से कूड़ा निस्तारण के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों को अनुबंध के आधार पर कार्य करने के लिए दिल्ली की एमआईटूसी कंपनी को शहर के 55 वार्डों में 14 माह के लिए कार्य करने को चुना गया। कंपनी को इसके लिए प्रति माह 92 लाख रुपये भुगतान पालिका कर रही है, जबकि उक्त कंपनी हर महीने 27 लाख रुपये यूजर चार्ज के रूप में पालिका कोष में जमा करने की शर्त तय हुई थी। पहले ही दिन से कंपनी विवादों में बनी हुई है और उस पर अनियमितता के गंभीर आरोप लगते रहे है। कंपनी के खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों के बीच बीते दिनों कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। जहां वाहनों के चक्का जाम के बीच वार्डों में वाहन भेजने को कंपनी द्वारा दूसरे कर्मियों को लगाने के दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये गये।

इन्होंने कहा
एमआईटूसी के परियोजना प्रबंधक कुलदीप कुमार ने बताया कि पीएफ आदि मांगों को लेकर कुछ कर्मियों ने हड़ताल की थी। इसमें कुछ कर्मचारियों ने साजिश के तहत हड़ताल कराने के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ कराने का काम किया। ऐसे कर्मचारियों को कंपनी ने चिन्हित किया है। उनको नौकरी से हटाने के लिए पत्र जारी कर दिया। ऐसे 13 कर्मियों संदीप कुमार, अंश वशिष्ठ, संजय कुमार, आजाद बाबू, अंकित, संदीप गोपाल, आशीष, विनीत कुमार, अमित कुमार, गौरव, ओमवीर सिंह, सुशील और प्रिंस सहित 10 वाहन चालक और तीन सुपरवाइजर शामिल हैं।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि कंपनी में वार्डों में कार्यरत कर्मचारियों ने बीते दिनों से हड़ताल कर रखी थी। पालिका ने मामले को वॉच किया। हड़ताल कल खुल गई है। कर्मियों को हटाने का मामला कंपनी का निजी निर्णय है, इसमें पालिका हस्तक्षेप नहीं करेगी, लेकिन जितने दिन हड़ताल रही, उतने दिन का पैसा कंपनी के मासिक भुगतान राशि से काटा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग योग फॉर हेल्दी एजिंग है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए आज योग दिवस के शुभ अवसर पर श्रीराम कॉलेज के परिसर में कॉलेज प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में भव्य योग शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर एवं कारागार में मनाया योग दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर एवं जिला कारागार में योग कर योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, स्वास्थ्य विभाग, आईटीसी एवं सुनहरा कल एनजीओ ने संयुक्त रूप से स्वच्छता महाभियान के तहत नवोदय नगर और न्यायालय परिसर स्वच्छता अभियान

दो अज्ञात युवकों पर आईफोन चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का आईफोन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजलोक कॉलोनी, रानीपुर मोड़ निवासी विजय शर्मा ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि 2 जून की शाम उनका

घर से निकली किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जुर्स कंट्री निवासी नितिन घिंगरा ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी सतोषी सिंह उर्फ सोनी

वास्तव में भारत की धरोहर है योग-श्रीमहंत रविंदपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने योग किया और सभी से योग को अपनाने का आह्वान किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्राचीन भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा प्रतिपादित योग भारत की धरोहर है। नियमित रूप से योग

राष्ट्र की एकता अखण्डता कायम रखने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका-साध्वी ऋतम्भरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साध्वी ऋतम्भरा ने भूपतवाला स्थित अखण्ड दयाधाम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने भेंटवार्ता की। साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखण्डता कायम रखने में संत महापुरूषों की हमेशा अहम भूमिका रही है। प्राचीन काल में अनेक प्रमुख संतों ने पूरे देश का भ्रमण कर समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को दूर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal