मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद की ओर से ऋतुराज बसंत के स्वागत को बसंतोत्सव कार्यक्रम की धूम रही। दीप प्रज्ज्वलन के साथ वंदे मातरम के साथ प्रारंभ कार्यक्रम में शाखा की महिलाओं ने पीले रंग के वस्त्रों को धारण किया। इस दौरान आर्यन ने अपनी मधुर आवाज में अनेक गीत सुनाए। डॉ. रश्मि विनायक ने स्वागत वसंत रचना को वाणी दी। अनिल शर्मा ने बसंत मनाने के कारण एवं प्रीतवर्धन ने अपनी हास्य कविता से सबको गुदगुदाया।
डॉ. अंजली गर्ग के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तम्बोला रहा, जिसमें पुरस्कार विजेजाओं में महिलाओं की अधिक संख्या रही। कार्यक्रम के संयोजक रश्मि विनायक और अनिल शर्मा रहे। कार्यक्रम में अशोक सिंघल, नवनीत गुप्ता, डॉ. दीपक गर्ग, अरुण मित्तल, हेमंत विश्नोई, विनोद अग्रवाल, नीरज गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, विपिन चौधरी, अनुराग गुप्ता, मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, वंदना शर्मा, सुनीता शाह, विपिन कुमार, आरके सैनी, भरत शर्मा, नीरज सिंघल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा के अध्यक्ष व्यापारी नेता संजय मिश्रा और प्रांतीय संरक्षक हर्षवर्धन ने अपने संबोधन में सभी का आभार प्रकट किया। शाखा सचिव नवनीत गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आने वाले सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






