मंत्री अनिल कुमार की मांग पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद के दलित नेता एवं योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री की पहल पर प्रदेश में प्रमुखता के साथ मनाए जाने वाले संत रविदास जयंती के पर्व पर योगी सरकार द्वारा दलित समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पूर्व में इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए उन्हें समाज की भावना से अवगत कराते हुए संत रविदास जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह भी किया था। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानते हुए संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंत्री अनिल कुमार ने समाज की और से मुख्यमंत्री योगी का इसके लिए आभार व्यक्त किया है।
योगी सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार एवं वेस्ट यूपी के दलित समाज के प्रमुख नेता के रूप में उभरे हैं। उन्होंने पूर्व में यूपी में संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने को लेकर समाज के समस्त लोगों के प्रार्थना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 2 जनवरी को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि जिले में बीते करीब 20 वर्षों से हर वर्ष परम्परागत रूप से संत रविदास जी की जयंती पर डीएम द्वारा स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता रहा है। डीएम मुजफ्फरनगर के कार्यालय अभिलेखों से इसकी पुष्टि करायी जा सकती है, परन्तु किन्हीं कारणवश वर्ष 2024 की अवकाश सूची में संत रविदास जयंती पर स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया था। मंत्री ने अपने पत्र में कहा था कि तत्कालीन जिलाधिकारी से इस सम्बन्ध में वार्ता करते हुए संत रविदास के अनुयायियों द्वारा ज्ञापन दिए गए। तत्कालीन डीएम द्वारा सामान्य लोकसभा-2024 में व्यस्त होने के कारण इस पर खेद प्रकट करते हुए वर्ष-2025 की अवकाश सूची में आवश्यक रूप से संत रविदास जयंती पर स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने यह भी अवगत कराना कि जनपद-मुजफ्फरनगर में संत रविदास जी के अनुयायी अधिक संख्या में निवास करते हैं तथा संत रविदास जयंती पर शुक्रताल सहित जनपद में प्रत्येक गांव व कस्बों में धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन करते हुए पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने विशेष आग्रह करते हुए कहा कि संत रविदास के अनुयायियों की भावना के दृष्टिगत संत रविदास जयंती पर मुजफ्फरनगर समेत पूरे प्रदेश में निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर इस बार सार्वजनिक अवकाश घोषित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने की कृपा करें। मंत्री अनिल कुमार के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मनाए जाने वाली संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव द्वारा शाम करीब 6:00 बजे आदेश जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में योग दिवस संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले योग महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, गुडविल संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहनी, संयोजक विनोद संगल, संयोजिका अर्चना एवं देवराज पँवार आदि,

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार एवं योगा शिक्षिका अपर्णा चिकारा ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात विद्यालय के योग शिक्षिका

द एस डी पब्लिक स्कूल में स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” का दोहराया संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को द एसडी पब्लिक स्कूल द्वारिका सिटी जानसठ रोड मुज़फ्फ़रनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही, जिसका उद्देश्य प्रत्येक आयु वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को योग के माध्यम

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई