स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब का मंत्री-चेयरपर्सन ने किया उद्घाटन

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ के साथ रविवार को जनपद में प्रदेश की प्रथम स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया। जानसठ रोड स्थित एसडी कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में आयोजित इस लैब में रहकर स्पेस इंजीनियरिंग सीख रहे छात्रों द्वारा तैयार सैट-1 रॉकेट की सफल लांचिंग के गवाह बने। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने कॉलेज प्रबंध समिति की प्रशंसा की।
रविवार को नगर के जानसठ रोड स्थित एसडी कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में उत्तर प्रदेश की पहली स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि योगी सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कॉलेज छात्रा आस्था व उर्वशी द्वारा श्री गणेश वन्दना की प्रस्तुति के बाद किया। छात्रों द्वारा इसरो से मान्यता प्राप्त इंडोप्लेनेटएक्स के वैज्ञानिकों की देखरेख में तैयार किये गये रॉकेट सैट-1 की सफल लॉचिंग की गई। राकेट ने करीब 3.5 किमी की दूरी तय की और फिर उसे पैराशूट के सहारे मानव रहित सुरक्षित क्षेत्र में नीचे उतारा गया। यह पल छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक अनुभव के साथ ही आकर्षक भी साबित हुए। इस घटना ने छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नए दृष्टिकोण से परिचित कराने के साथ ही उनकी वैज्ञानिक सोच को और अधिक प्रेरित किया। सफलता के सोपान पर परचम फहराने के इन पलों को यादगार बनाते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि वास्तव में स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब की स्थापना विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जनपद के एसडी कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी द्वारा उठाये गए एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है। यह लैब अंतरिक्ष में अनुसंधान व प्रयोगों के लिए छात्रों को एक आदर्श मंच प्रदान करेगी। इस लैब में विद्यार्थियों को रॉकेट निर्माण, उपग्रह प्रक्षेपण के साथ ही अंतरिक्ष में की जाने वाली सभी वैज्ञानिक गतिविधियों की बारीकियों का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें अभी इस दिशा में और भी अधिक ऐसे अनुसंधान करने की आवश्यकता है।
कॉलेज सचिव अनुभव कुमार ने कहा कि यह प्रदेश की प्रथम हाईटैक लैब है, जहां पर छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण पाकर सिर्फ देश में ही नहीं, अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना और संस्थान का नाम बुलंद करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में छात्रों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े कई और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं छात्रों को नए विचारों और खोजों के प्रति उत्साहित किया जाएगा, जो उन्हें न केवल इंजीनियरिंग बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भी निपुण करेगा।
इन्डोप्लेनेटएक्स के सीईओ अंकित कुमार ने कहा कि एसडीसीईटी सैट-1 ने 3.5 किमी की दूरी तय करते हुए उनके पिछले 03 किमी के रिकॉर्ड को तोड़़ दिया। यह सफल रॉकेट लांचिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए प्रयासों का परिणाम था। छात्रों ने रॉकेट के डिजाइन और निर्माण में अपनी पूरी मेहनत लगाई थी। रॉकेट की सफल लांचिंग ने छात्रों के आत्म विश्वास को बढ़ाया और उन्हें यह महसूस कराया कि वे भी अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में योगदान कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्थान में स्थापित स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब में उत्तम कार्य करने के लिए छात्र साकिब व समर्थ को मंत्री अनिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त आईआईटी रुड़की में इंटर्नशिप के लिए चयनित कम्प्यूटर साइंस एंड इंजी. के ध्रुव सिंघल एवं इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजी. के छात्र नवजोत सैनी को सम्मानित किया। उद्घाटन सत्र में दि एसडी कालेज एसोशिएसन के पदाधिकारियों में निरंकार स्वरूप, हरिभूषण गुप्ता, सीके जैन, नीरज कुमार, विनोद कुमार, आकाश कुमार, गौरव स्वरूप, अंकिता कुमार, वरूण गुप्ता, ध्रुव कुमार, लव कुमार, देवेन्द कुमार, नील कमल पुरी, अशोक सरीन, प्रीति कुमार, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा समेत कॉलेज के शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं योग दिवस श्रद्धा के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के

एसवीएम योग एंड हैल्थ साइंसेज कालेज में आयोजित किया योग शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित एसवीएम योग एंड हैल्थ साइंसेज कालेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग महोत्सव कार्यक्रम प्राचार्य डा. अरविन्द कुमार सिंह की प्रेरणा से बड़े उत्साह से मनाया गया। इस दौरान योगाचार्य स्वाति ने कार्यक्रम का शुभारंभ ओम ध्वनि, गायत्री मंत्र व सूक्ष्म क्रियाओं से कराया। बीते २१ वर्ष से

मुजफ्फरनगर न्यायालय परिसर स्थित में “योग दिवस” पर योग शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से “प्राप्त कलेन्डर के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की ओर से दीवानी न्यायालय में स्थित केन्द्रीय सभागार मुजफफरनगर में योग दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर एवं योग शिविर का आयोजन

शुकतीर्थ में गंगा तट पर मंडलायुक्त एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया योग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौराणिक तीर्थस्थल पर रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार द्वारा योग दिवस के अवसर पर शुकतीर्थ में गंगा तट पर योग किया। इससे पूर्व दोनों अतिथियों ने धनवन्तिरी पूजन एवं दीप प्रज्वल्लन करते हुए योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। योग अभ्यास

मूलचंद रिसोर्ट्स में पूर्व मंत्री संजीव बालियान एवं मंत्री अनिल कुमार समेत अन्य नेताओं ने किया योग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कड़ी में भाजपा की जिला मंत्री ममता अग्रवाल के सौजन्य से मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित योग कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल

स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंत्री अनिल कुमार की मौजूदगी में किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में रालोद कोटे से मंत्री अनिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर योग शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान स्टेडियम में लगाई विशाल एलईडी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal