मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अब 10 फरवरी को जिलेभर में करीब 15.38 लाख बच्चों को एलबेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी, जिसकी स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी और मदरसों में इस बीच एलबेंडाजोल की दवा दी जाएगी।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले भर में तीन हजार स्कूल, 2,274 आंगनबाड़ी केंद्र, और 110 मदरसों के माध्यम से 15 लाख 38 हजार बच्चों को एलबेंडाजोल दवाई देने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में जो बच्चे दवा से वंचित रह जाएंगे, उन्हें बाद में 14 फरवरी को कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। सीएमओ ने उक्त एलबेंडाजोल गोली की जानकारी देते हुए कहा कि यह दवा सभी कृमियों के कोशिका विभाजन रोकती है, जिससे उनकी वृद्धि रुक जाती है और अंतत: वे मर जाते हैं। बच्चों के पेट में मौजूद कीड़ों को खत्म करती है। इससे बच्चों में खून की कमी और चिड़चिड़ेपन की समस्या दूर होती है। कृमि संक्रमण बच्चों के मानसिक, शारीरिक जीवन शैली को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बताया की इस दवा का कोई साइड इफैक्ट नहीं होता। लेकिन किसी बच्चे को दिक्कत होती है, तो उसके लिए स्कूल स्टाफ व आंगनवाडी कार्यकत्रियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और भिन्न-भिन्न गतिविधियों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध लेखन, पोस्टर, भाषण इत्यादि में छात्रों के द्वारा योग को दर्शाया गया। इन गतिविधियों में कुछ छात्रों का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। विद्यालय






