डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी

Share :

मुजफ्फरनगर । नगरीय क्षेत्र की बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था को सुधारने के साथ क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने में जुटी पालिका चेयरपर्सन की मंशा को डोर-टू-डोर कूड़े कलेक्शन में लगी एमआईटूसी कंपनी पलीता लगाने का काम कर रही है। पूर्व में कई बार धोखा दे चुकी कंपनी के कर्मचारी फिर दो दिनों से हड़ताल पर हैं, जिसके कारण सोमवार को दूसरे दिन भी शहर में घर-घर कूड़ा उठान कार्य नहीं हो पाया। कंपनी के प्राइमरी जोन में रविवार सुबह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कर्मियों ने सुपरवाइजरों का वेतन रोकने के विरोध में भोपा रोड पार्किंग में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए सभी वाहनों का चक्का जाम कर दिया था, जो सोमवार को भी बादस्तूर जारी रही। सोमवार को तीन दौर की वार्ता के बाद भी कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों को मनाने में विफल साबित हुए।
पालिका परिषद् को ग्रीन एंड क्लीन बनाने की दिशा में सक्रिय चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को नई दिल्ली की एमआईटूसी कंपनी के साथ अनुबंध कुछ रास नहीं आ रहा, जिसके कारण बड़ी धनराशि देने के बावजूद भी शहर के 55 वार्डों में घर-घर कूड़ा कलेक्शन कार्य कामयाब नहीं हो सका है। हालांकि इसके लिए पालिका के सभी 55 वार्डों में कंपनी ने टीम के साथ टिपर गारबेज वाहनों संग कर्मचारी प्रतिदिन घर-घर से कूड़ा उठान कार्य में जुटा रखे हैं। पूर्व में हुई एक सप्ताह की हड़ताल में बेपटरी अभियान बीते दो दिनों से जारी हड़ताल से ठप है। इस बीच दूसरे दिन भी कूड़ा उठाने वाली गाड़ी इस पार्किंग से नहीं निकली और कर्मियों ने कंपनी पर वेतन रोकने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर कामबंद हड़ताल जारी रखी। विरोध के दौरान कंपनी के आलाधिकारी कंवलदीप और परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ कई दौर की वार्ता करने में जुटे रहे, लेकिन इन कर्मियों ने वेतन मिलने तक काम पर जाने से इंकार कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी ने वार्डों में लगे सभी 55 सुपरवाइजरों का वेतन रोक दिया है। ऐसे में जब तक वेतन नहीं मिलेगा वो काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

इन्होंने कहा-
कंपनी के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार में कंपनी के एमडी कंवलजीत की मौजूदगी में कर्मचारियों से वार्ता सफल रही है और सोमवार से घर-घर कूड़ा उठान सभी वार्डों में शुरू होगा। उनहोंने बताया कि सुपरवाइजरों ने वार्डों में एकत्र किए घर-घर से यूजर चार्ज को अब कंपनी के अकाउंट में जमा कराने की बात की है। 55 सुपरवाइजरों में से मात्र 10-12 ने अपना हिसाब पूर्व में जमा करा दिया था। अब सोमवार से सभी सुपरवाइजर फिर से घर-घर से यूजर चार्ज के रूप में धनराशि एकत्र करने के साथ बैंक अकाउंट में जमा करने की पहल करेंगे, ताकि भविष्य में कोई परेशानी पैदा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal