माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. अनिल जैन

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का रविवार को सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस बीच डॉ. अमित कुमार जैन को शिक्षकों की ओर से एक बार फिर निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा महामंत्री पद पर अरुण कुमार व कोषाध्यक्ष पद का जिम्मा संजय कुमार मोघा को सौंपा गया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मुजफ्फरनगर इकाई के लिए चुनाव प्रक्रिया रविवार को डीएवी इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी मंडलीय महामंत्री रवि कुमार गुप्ता व जग औतार शर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुई चुनावी प्रक्रिया में उपस्थित शिक्षकों की ओर से चुनाव अधिकारी ने जिला अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अमित कुमार जैन, महामंत्री पद के लिए अरुण कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार मोघा के निर्विरोध निर्वाचित होने की बाद में घोषणा की। दूसरी बार फिर जिलाध्यक्ष चुने गए डॉ. अमित कुमार जैन ने सभी शिक्षकों का आभार जताते हुए शिक्षक हितों के लिए संघर्ष की प्रतिबद्धता दोहरायी। इस दौरान प्रधानाचार्य परिषद अध्यक्षा सारिका जैन ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया। इस चुनावी प्रक्रिया में प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, नीरज जैन, संजीव त्यागी, राजकुमार जैन, अजय जैन, रंजन सिंह पुंडीर, सुरेन्द्र सिंह, धर्मपाल, सुभाष, विजय कुमार शर्मा, राहुल कुमार, अनिल हडसन, विनय त्यागी, वीरेन्द्र पटेल, पूर्व जिला मंत्री हेमंत विश्नोई, रेणू मित्तल, हाकम सिंह, सुनील कुमार गोयल, नमन जैन, नरेन्द्र तोमर समेत अनेक शिक्षक एवं शहर काजी तनवीर आलम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal