युवा उद्यमियों को कार्यशाला के माध्यम से दिए टिप्स

Share :

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को फैडरेशन आॅफ मुजफ्फरनगर एंड इण्डस्ट्रीज, औद्योगिक आस्थान मेरठ रोड पर आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन जैस्मिन उपायुक्त उद्योग, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, अग्रणी जिला प्रबन्धक पीएनबी, गांधी पॉलिटेक्निक, एवं आईटीआई के प्रधानाचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस कार्यशाला में संयोजक जैस्मिन उपायुक्त उद्योग ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा पर गहनतापूर्वक विचार रखें। इस दौरान उपायुक्त उद्योग द्वारा राजकीय आईटीआई संस्थान, अग्रणी बैंक प्रबन्धक एवं जिला समन्वयक सीएससी से सहयोग की अपील करते हुए नये उद्योग स्थापित करने वाले युवाओं को मार्गदर्शन करने का अनुरोध किया। कार्यशाला में समाधान समिति लखनऊ से आये विविध विषय विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित उद्यमी एवं औद्योगिक संगठनों के सदस्यों, विभागीय अधिकारियों एवं युवक-युवतियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की रूपरेखा, आवेदन की प्रक्रिया, तकनीकी ज्ञान, परियोजना रिपोर्ट, मार्केटिंग, रॉ मैटेरियल आदि के सन्दर्भ पीपीटी तथा विडियो के माध्यम से जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन मनोज कुमार अपर सांख्यिकीय अधिकारी ने किया। कार्यशाला में आये विविध ट्रेडों में प्रशिक्षित लगभग 300 युवक-युवतियों का पंजीकरण किया गया। कार्यशाला को सफल बनाने में विभिन्न विभागों द्वारा सहयोग एवं प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal