सीएम डैशबोर्ड में 51वें स्थान पर पहुंचा जनपद मुजफ्फरनगर

Share :

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड को लेकर हुई समीक्षा में मुजफ्फरनगर जनपद की स्थिति काफी खराब रही है। दिसम्बर माह की समीक्षा में जनपद की प्रदेश में 51वीं रैंक आयी है। इस बार अफसरों द्वारा विभिन्न कार्यों में लापरवाही बरती है, जिस कारण जनपद इस बार टॉपटेन सूची से बाहर हो गया। वहीं मुजफ्फरनगर रेवेन्यू में 59वीं और डेवलपमेंट में 34वीं रैंकिंग पर है, जबकि अक्टूबर माह में जनपद 7वें स्थान पर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से प्रदेश में अनुश्रवण के लिए एक केन्द्रीयकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया। इस पोर्टल को सीएम डैशबोर्ड नाम दिया गया। सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के साथ विभागीय योजना-परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अफसरोंं के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग तय की जा रही है। संबंधित विभाग द्वारा इस पोर्टल पर अपने आंकड़े भरे जाते है। सीएम डैशबोर्ड करीब 60 मापदंडों पर आधारित है, जिसमें विकास व राजस्व आदि के आंकडे भी दिए जाते है। प्रदेश में विभिन्न विभागों की सेवाओं व योजनाओं आदि को आॅनलाइन इंटीग्रेट करते हुए मुख्यमंत्री के अवलोकनार्थ तैयार किया जाता है। सीएम डैशबोर्ड की हर माह समीक्षा होती है। दिसम्बर माह की समीक्षा में जिला मुजफ्फरनगर पूरे प्रदेश में 51वें स्थान पर आया है। इससे पूर्व सीएम डैशबोर्ड को लेकर सितम्बर एवं अक्टूबर माह में जनपद की स्थिति अच्छी रही। इन दोनों माह में जनपद टॉपटेन की सूची में रहा है। सितम्बर माह में जनपद की प्रदेश में 5र्वी रैंक आयी थी। वहीं रेवेन्यू में 6वीं और डेवलपमेंट में 17वीं रैंकिंग थी। जबकि अक्टूबर माह में सातवीं रैंक आयी थी।

इन्होंने कहा-
डीएसटीओ ज्योति प्रजापति ने बताया कि लखनऊ स्तर पर सीएम डैशबोर्ड को लेकर दिसम्बर माह की समीक्षा में मुजफ्फरनगर जनपद 51वें स्थान पर आया है। वहीं रेवेन्यू में जनपद की 59वीं और डेवलपमेंट में 34वीं रैंक आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal