परिवहन विभाग की ओर से वाहन स्वामियों को अंतिम मौका

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में वाहन स्वामियों के लिए योगी सरकार की ओर से शुरू एकमुश्त समाधान योजना अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है। परिवहन विभाग की ओर से शुरू इस योजना मेेंं वाहन स्वामियों को बड़ा लाभ मिलेगा, जिसमें बकायेदार वर्षों से बकाया अपना टैक्स 100 फीसद जुर्माने की छूट के साथ ही जमा कर सकेंगे। वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ओटीएस लागू करने के साथ ही राहत देने में जुटा है।
जनपद मुजफ्फरनगर में इस कड़ी में परिवहन विभाग की ओर से तमाम वाहन स्वामियों के हित में एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। परिवहन विभाग की तरफ से वाहन स्वामियों को टैक्स की पेनाल्टी में छूट दिए जाने के साथ ही उन्हें अपना टैक्स जमा करने में आसानी होगी। जुलाई, 2022 में परिवहन विभाग ने पहली बार एकमुश्त समाधान योजना लागू की थी, जिसमें 1000 रुपए जमा करके ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए वाहन स्वामियों का पंजीकरण हुआ था। इस योजना के तहत अप्रैल 2020 या उससे पूर्व जो भी वाहन एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत थे और उन पर अगर टैक्स बकाया था तो सभी वाहनों को जुर्माने में 100 फीसदी छूट दी गई थी। इसके अलावा 21 दिन के अंदर बकाया टैक्स की पहली किस्त का 50 फीसद, दूसरी किस्त 28 दिन के अंदर 25 फीसद व तीसरी किश्त 35 दिन के अंदर 25 फीसद जमा करने का प्रावधान किया था। वाहन स्वामी 30 दिन में एकमुश्त भी पूरी धनराशि जमा कर सकते थे। इसका भी विकल्प दिया गया था। हालांकि समय के अंदर टैक्स जमा न करने पर 50 रुपए प्रति दिन की दर से जुर्माने का प्रावधान था। विभागीय अधिकारियों की माने तो प्रदेश में तमाम ऐसे टैक्स बकायेदार, जिन्हें विभाग की और से बार-बार टैक्स चुकाने के लिए नोटिस भेजा गया, लेकिन उन्होंने टैक्स जमा नहीं किया। एकमुश्त समाधान योजना में ऐसे टैक्स बकायेदारों के लिए अपना टैक्स 100% जुर्माने की छूट के साथ ही जमा करने का विकल्प है। ऐसे तमाम बकायदार अपना टैक्स चुकाएंगे तो शत-प्रतिशत पेनाल्टी में छूट पाएंगे, जिससे उन्हें काफी लाभ होगा।

इन्होंने कहा-
एआरटीओ प्रशासन अजय मिश्रा ने बताया कि शासन स्तर से वाहन स्वामियों को बकाए में शत प्रतिशत छूट देने के लिए शुरू एकमुश्त समाधान योजना के मात्र कुछ दिन शेष रह गए, ऐसे में परेशानी से बचने के लिए वाहन स्वामी परिवहन विभाग की उक्त योजना का लाभ उठा सकते ेहैं। उन्होंने कहा कि टैक्स की पेनाल्टी में छूट का लाभ पाने के लिए देरी घातक साबित हो सकती है, ऐसे में समय रहते परिवहन विभाग कार्यालय में पहुंच अपने वाहनों के बकाया को जमा कर योजना का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal