मुजफ्फरनगर। पच्चीस हजार के ईनामी अपराधी अभियुक्त अजय उर्फ अजयवीर उर्फ बादल पुत्र विनोद उर्फ ढाका निवासी ग्राम बसायज थाना जानसठ की बीते वर्ष 10 दिसम्बर 2024 को थाना बुढ़ाना क्षेत्रान्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में एसओजी टीम व थाना बुढ़ाना पुलिस से हुई पुलिस मुठभेड़ में मृत्यु हो जाने की घटना की अब मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट बुढ़ाना द्वारा की जा रही है। उप जिलाधिकारी बुढ़ाना ने कहा है कि प्रकरण के संबंध में यदि घटना का चश्मदीद कोई व्यक्ति, जनसाधारण, सभासद या ग्राम प्रधान इत्यादि अपना लिखित या मौखिक बयान या जानकारी घटना के संबंध में देना चाहता है, तो वह 18 जनवरी, 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय या कार्यालय में उपस्थित होकर दे सकते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






