मुजफ्फरनगर। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन राजस्व अनुभाग-4 के पत्र का हवाला देते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि 17 दिसम्बर (माह के तृतीय शनिवार) को आहूत होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस को स्थगित किये जाने के निर्देश दिए थे। अब 18 जनवरी को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अन्तर्गत देशभर में तैयार किए प्रापर्टी कार्ड यानि घरौनियों का इलेक्ट्रानिक वितरण नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से किया जाना है। तत्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को भौतिक रूप से भी घरौनी वितरण किया जाना संभावित है। इसके दृष्टिगत सम्यक विचारोपरांत संपूर्ण समाधान दिवस माह जनवरी के तृतीय शनिवार 18.01.2025 के स्थान पर सोमवार 20.01.2025 को आयोजित किये जाने के निर्देश दिये हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार 18 जनवरी के स्थान पर सोमवार 20 जनवरी को आयोजित किया जायेगा।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






