मुजफ्फरनगर। जनपद में निरंतर हो रही सड़क दुर्घटनाओं व जन हानि को रोकने की दिशा में शुरू पहल के बीच गुरूवार को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर वाहन चालकों को इसके प्रति जागरूक किया। इस कड़ी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत अहिल्याबाई चौक पर आलाधिकारियों के निर्देश पर इस बीच सड़क सुरक्षा सम्बंधी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गुरूवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने केशवपुरी में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं अहिल्याबाई चौक पर संपन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम मेें डॉ. राजीव कुमार ने राष्टÑीय सड़क सुरक्षा माह के बीच नाबालिगों से वाहन न चलाने की अपील की, वहीं लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। यातायात प्रभारी इंद्रजीत सिंह द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ सुरक्षा के नियमों का पालन करने वाले जागरूक वाहन चालकों को इस बीच फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार एवं डॉ. राजीव कुमार ने इस बीच बालक व बालिकाओं के हित में निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में जारी रखे जाने के लिए लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल






