डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित वर्ष 2025 की कार्यकारिणी को एक सादे समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। फैंथमहाल में आयोजित किए गए इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर कंवरपाल सिंह एवं महासचिव चंद्रवीर सिंह निर्वाल की अगुवाई में नई कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के सम्मान और उनके हितों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। इसके साथ ही बार और बैंच के रिश्तों को और मजबूत करने के साथ ही सभी वादकारियों के हितों को ध्यान में रखकर काम किए जाने पर जोर दिया।
बुधवार को कचहरी परिसर स्थित फैंथम हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को इस बीच मौजूद चुनाव अधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में सबसे पहले कनिष्ठ सदस्यों के रूप में अभिषेक खोकर, अंशु तोमर, रश्मि कश्यप, आदित्य शर्मा, कैसर अली एवं उमा देवी को चुनाव अधिकारी सतेश्वर सिंह तोमर, वरिष्ठ सदस्यों मनोज कुमार शर्मा, अनुराग, कुलदीप सिंह, रकमपाल सिंह सैनी, प्रवीण कुमार मलिक और राकेश कुमार मौर्या को चुनाव अधिकारी कैलाश चंद एडवोकेट ने शपथ दिलाई। इस बीच चुनाव में सबसे अधिक मत लेने वाले अधिवक्ता मनोज कुमार शर्मा को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की कड़ी में सह सचिव निर्वाचित सचिन त्यागी, शिखा कौशिक व अखलाक चौधरी को चुनाव अधिकारी आमोद त्यागी और उपाध्यक्ष हरितोष मोहन व मौहम्मद मोहतसिब को चुनाव अधिकारी राजीव शर्मा द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार गौतम व सर्वेश कुमार जोशी को चुनाव अधिकारी सीताराम वर्मा, कोषाध्यक्ष शशी प्रभा को चुनाव अधिकारी तरुण गोयल, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष निश्चल त्यागी को चुनाव अधिकारी आमोद त्यागी ने शपथ दिलाई। जिला बार संघ अध्यक्ष ठाकुर कंवरपाल सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी रौनक अली और महासचिव चंद्रवीर निर्वाल को चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पोरिया ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, अनिल जिदंल, पूर्व महासचिव सुरेंद्र मलिक, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा, यशपाल सिंह, अंजुम खां, गुलबीर चौधरी, नीलम शर्मा, नकली सिंह त्यागी समेत बड़ी संख्या अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई