मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की जिला इकाई से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बुधवार देर सायं प्रयागराज राष्ट्रीय अधिवेशन चिंतन शिविर के लिए रवाना हुए। रेलवे स्टेशन पर इस बीच किसानों व कार्यकताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए किसान एकता का परिचय दिया।
भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रयागराज में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन के ट्रेन के माध्यम से रवाना होती है। इस कड़ी में बुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी के साथ मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस से रवाना हुए। मीडिया प्रभारी चौ. शक्ति सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई को नौचंदी एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करना था, लेकिन मौसम की खराबी के चलते नौचंदी एक्सप्रेस के लगभग 5 घंटे विलंब से होने के कारण सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी के साथ देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस से रवाना हो गए। इसके अलावा जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता खतौली व मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर नौचंदी एक्सप्रेस की इंतजार में रुके हुए हैं, जो नौचंदी एक्सप्रेस द्वारा ही प्रयागराज के लिए देर रात्रि में रवाना हुए।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में






