लखनऊ। यूपी बोर्ड के राजकीय माध्यमिक स्कूलों व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। अभी तक यह विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुल रहे थे, लेकिन अब दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। इंटरमीडिएट एक्ट में संशोधन करने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्देश दिए गए हैं।
विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा उमेश चंद्र की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार स्कूलों में हर कक्षा के लिए 40 क्रेडिट अंक दिए गए हैं। 1,200 घंटे का शिक्षण कार्य और अन्य पाठ्य सहगामी कार्य भी किए जाने जरूरी हैं। ऐसे में स्कूलों को पांच घंटे की बजाए इसे छह घंटे संचालित करना जरूरी है। अब एक अप्रैल से 30 सितंबर तक यूपी बोर्ड के माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। वहीं एक अक्टूबर से 31 मार्च तक यह सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगे।
फिलहाल, गर्मी को देखते हुए शिक्षकों ने राहत देने की मांग की है, लेकिन नियमानुसार पढ़ाई कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। उधर, बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समय पहले से ही सुबह 7:30 बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित किया जा चुका है।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






