राष्ट्रीय युवा दिवस पर डी एस पब्लिक स्कूल ने किया स्वामी विवेकानंद को नमन

Share :

मुजफ्फरनगर। यहां डीएस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा तथा कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित सहित विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय चेतना के पुंज स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं राष्ट्र चेतना के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों तथा उनके शिक्षा दर्शन के विषय में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए एवं उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन राष्ट्रीय चेतना एवं आध्यात्मिकता का सूर्य बनकर भारतीयों को प्रेरित एवं जागृत कर रहा है। उनका उद्घोष उठो जागो एवं तब तक विश्राम न करो तब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए लक्ष्य की सफलता के लिए सबसे बड़ा एवं पवित्र सूत्र वाक्य माना जाता है। स्वामी विवेकानंद भारतीय धर्म ,संस्कृति एवं आध्यात्मिकता के ध्वजवाहक तथा शिखर पुरुष के रूप में हमेशा भारतीयों के हृदय में बसे रहेंगे। वह एक विद्वान संत , ओजस्वी वक्ता, समाज सुधारक, शिक्षा तथा आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय चेतना के नायक के रूप में हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने भी ओजस्वी वक्ता एवं युवा चेतना तथा प्रेरणा के सूर्य स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद की विद्वता एवं उनके ओजस्वी उद्घोषों के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि स्वामी विवेकानंद के कथन लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिश्रम कर रहे सभी युवाओं के लिए, व्यक्तियों के लिए के लिए, विशेष कर विद्यार्थियों के लिए दे वाक्य बनकर पूरे समाज को प्रेषित कर रहे हैं। शिकागो में उनके द्वारा विश्व धर्म सम्मेलन में दिया गया संभाषण आज भी विश्व के श्रेष्ठ संभाषणों में से गिना जाता है। उनके द्वारा कहे गए शब्द मेरे प्यारे अमेरिकी भाइयों और बहनों ने अमेरिका वीडियो पर ऐसा जादू कर दिया था कि वह हिंदू धर्म आध्यात्मिकता एवं भारतीय संस्कृति को और अधिक गंभीरता से जानने समझने के लिए सुख हो गए। उनसे प्रेरणा लेकर बहुत सारे अमेरिका वासियों ने भारतीय जीवन शैली को अपना लिया था। स्वामी विवेकानंद का शिक्षा दर्शन विश्व के श्रेष्ठ शिक्षा दर्शनों में से गिना जाता है। उनका मानना था कि वह शिक्षा बेकार है जो व्यक्ति के अंदर शेरशाह साहस पैदा नहीं करती वह सिद्धांतों के बजाय व्यावहारिकता का ज्ञान देना उत्तम मानते थे। राष्ट्र ऐसे मनीषी का का युगों युगों तक ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग तथा उनके प्रमुख उद्घोषों को सुनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्रद्धापूर्वक स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लेकर हमेशा लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर रहने तथा राज सेवा के लिए समर्पित रहने का प्राण लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई