दिन में धूप और रात में बारिश ने बढ़ाई लोगों की चिंता

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम व शीतलहर का प्रकोप अभी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि शनिवार को इस बीच जारी अलर्ट से सहमे लोगों को जनपद में बारिश की आशंका के बीच दिनभर हल्की धूप ने राहत देने का काम किया। जिले में हालांकि इन दिनों कोहरा व शीतलहर के कारण ठंड से लोगों का बुरा हाल है। शीतलहर और कोहरे के कारण प्रतिदिन तापमान गिरता जा रहा है। धूप निकलने पर मिली लोगों को ठंड से थोड़ी राहत के बीच सायं को फिर से ठंड ने जनपद को अपने आगोश में ले लिया। शनिवार में न्यूनतम तापमान गिरकर 06 डिग्री पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी कोहरे की दस्तक को फिर से निमंत्रण देती दिखाई दी।
पहाड़ों पर जारी बर्फबारी व मैदानी इलाकों में जारी शीतलहर का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। उससे इतर, शनिवार को सुबह आंख खुली तो नगरीय क्षेत्र के साथ हाइवे व अन्य मार्गों पर दूर तक कोहरा जिले को अपने आगोश में लिए दिखाई दिया। इस बीच कोहरा इतना अधिक था कि सड़कों से घरों की छतों तक कम विजीबिलिटी से कुछ ही दूरी का भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। कोहरे के कारण ठंड भी बढ़ी हुई थी। अत्यधिक ठंड के कारण हाईवे ही नहीं अपितु नगर की सड़कों पर भी इस बीच वाहन रेंगते हुए ही चल पा रहे थे। हाईवे पर ऐसे में बड़े वाहनों को विजीबिलिटी बहुत कम होने के कारण रेंगने को विवश होना पड़ रहा था। इस बीच में वाहनों की हेडलाइट भी कोहरे को चीर नहीं पा रही थी। शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे जब आसमान में कोहरा कम हुआ और सूरज ने आसमान में अपनी उपस्थिति दर्ज की, तो कोहरा छंटने लगा और धूप खिल उठी। धूप निकलने पर लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। इसी कारण शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्री बढ़ गया। दिन में बादलों की आंख मिचौनी के बीच घरों में बच्चे-बुजुर्ग व महिलाओं ने धूप में बैठकर ठंड से काफी राहत महसूस की। हालांकि शाम के समय फिर से सूर्य बादलों में छिप गया, जिससे ठंड फिर से काफी बढ़ गई और बच्चे व बुजुर्ग फिर से कमरों में रजाइयों में जा बैठे। बीते एक सप्ताह में शनिवार को सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को जहां दिन का तापमान करीब 5 डिग्री बढ़ गया, वहीं न्यनूतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने के साथ आर्द्रता 95 प्रतिशत आंकी गई।
मौसम वैज्ञानिकों के अलर्ट के बीच शनिवार सुबह से बारिश की आशंका से सहमे लोगों को दिन छिपने के साथ बादलों की गड़गड़ाहट से मौसम में बारिश की दस्तक ने लोगों को घरों में छिपने के लिए विवश कर दिया। कोहरा व ठंड के साथ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी व मध्य हिस्सों में 11 व 12 जनवरी को मौसम विभाग के जारी अलर्ट से शुरू हुई बारिश ने पूर्व घोषित अनुमान को सही करार दिया। बता दें, बीते दिवस मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार 11 जनवरी को वेस्ट यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और अयोध्या में बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी। अभी रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे ठंडक बढ़ने और जारी कोहरे के कहर से मुक्ति मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal